{"_id":"6716fc863c811359b908f877","slug":"students-can-take-admission-on-vacant-seats-of-polytechnic-today-and-tomorrow-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-505678-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पाॅलीटेक्निक की खाली सीटों पर आज और कल दाखिला ले सकते हैं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पाॅलीटेक्निक की खाली सीटों पर आज और कल दाखिला ले सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन
मुरादाबाद। पॉलीटेक्निक में रिक्त सीटों पर विद्यार्थी मंगलवार और बुधवार को स्पॉट काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिला ले सकते हैं। प्रधानाचार्य का कहना है कि सुबह नौ बजे संस्थाओं में आकर विद्यार्थियों को पंजीकरण करवाना होगा।
सचिव संयुक्त प्रवेश परीक्षा लखनऊ 2024 के निर्देशानुसार के अनुसार राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा के लिए दाखिला प्रक्रिया की जानी है। मुरादाबाद और ठाकुरद्वारा के दाखिला राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद में होंगे। वहीं महिला पॉलीटेक्निक के दाखिला वहीं होंगे।
प्रधानाचार्य ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग के सात चरण पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सैनिक वर्ग आदि में आरक्षण की सीटें रिक्त हैं। पिछले साल तक यह कोटा वाली सीट खाली रह जाती थीं, लेकिन इस बार रिक्त सीटों को ओपन रैंक से भरने की अनुमति मिली है। स्पॉट काउंसिलिंग में वही विद्यार्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने अभी तक कहीं दाखिला नहीं लिया है। साथ ही वे विद्यार्थी पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हों।
विज्ञापन
विद्यार्थी सुबह नौ बजे पहुंचकर पंजीकरण करा लें। इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। इस आवेदन फॉर्म में सीटों की पसंद मांगी जाएगी। इसके बाद ओपन रैंक के आधार पर मेरिट बनेगी। इसमें किसी भी कैटेगरी का आरक्षण लागू नहीं होगा। इसके बाद खाली सीट पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिला फीस भी संस्था स्तर पर ऑनलाइन जमा की जाएगी। दाखिला के लिए आने वाले विद्यार्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र, उनकी छाया प्रति एवं दो फोटो लाना अनिवार्य है। शासन के निर्देश पर दाखिला के लिए बनी समिति में प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह कमेटी के अध्यक्ष हैं, जबकि दो सदस्यों में से एक सदस्य संस्था के शिक्षक और दूसरे सदस्य जिलाधिकारी द्वारा नामित सिटी मजिस्ट्रेट रहेंगे।
-- -- -- -- -- -
इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में सबसे अधिक सीट खाली
प्रधानाचार्य धीरेंद्र सिंह का कहना है कि सबसे ज्यादा खाली सीट राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड में है। छात्राओं का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक्स में नौकरी कम मिल रही हैं। इसके अलावा मुरादाबाद जनपद की छात्राओं का आवेदन भी कम रहता है। संस्था में 71 सीटें खाली हैं। इनमें सबसे ज्यादा 50 सीटें इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड की ही हैं। वहीं राजकीय पॉलीटेक्निक मुरादाबाद में छह सीटें रिक्त हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक ठाकुरद्वारा में 19 सीटें खाली हैं। इनमें से 15 सीटें आर्किटेक्चर की हैं।