फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student Sanskriti Thakur in Moradabad got second rank in UP Board 10th examination in state

UP Board 10th Result 2022: प्रदेश में मुरादाबाद की संस्कृति का हाईस्कूल में दूसरा स्थान, यहां जानें- उनकी सफलता की कहानी

Sat, 18 Jun 2022 05:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 18 Jun 2022 05:45 PM IST
सार

मुरादाबाद में शहर स्थित गुलाबबाड़ी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा संस्कृति ठाकुर ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश में दूसरी रैंक हासिल की है। संस्कृति को कुल 600 में से 585 अंक प्राप्त हुए हैं, जिनका प्रतिशत 97.5 है। यूपी में प्रथम स्थान पाने वाले कानपुर के प्रिंस पटेल से संस्कृति सिर्फ एक अंक पीछे रह गईं।
 

विज्ञापन
Student Sanskriti Thakur in Moradabad got second rank in UP Board 10th examination in state
10वीं की परीक्षा में प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं संस्कृति ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम मुरादाबाद जिले के लिए गौरव का पल बनकर आया। शहर में गुलाबबाड़ी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा संस्कृति सिंह ने यूपी की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर जिले के साथ प्रदेश में नाम रोशन किया है। संस्कृति को कुल 600 में से 585 अंक प्राप्त हुए हैं, जिनका प्रतिशत 97.5 है। यूपी में प्रथम स्थान पाने वाले कानपुर के प्रिंस पटेल से संस्कृति सिर्फ एक अंक पीछे रह गईं।

विज्ञापन

संस्कृति को हिंदी में 98, अंग्रेजी में 100, गणित और विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 95 और कला में 94 अंक मिले हैं। संस्कृति का कहना है कि अग्रेंजी उनका पंसदीदा विषय है। उच्च शिक्षा में भी वह इसे जारी रखेंगी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां नीतू सिंह को दिया है। संस्कृति ने बताया कि उनकी मां पहले टीचर रह चुकी हैं। इसके चलते हिंदी और अंग्रेजी विषय में उन्हें कभी परेशनी नहीं आई। मां के सहयोग से अग्रेंजी विषय में उनकी रुचि जागी और इस विषय की परीक्षा में शत प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। घर में पढ़ाई को लेकर बेहतर माहौल ही संस्कृति की सफलता का राज है। उनकी बड़ी बहन भी 2018 में जिले की टॉपर लिस्ट में रह चुकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएसएस बनना है लक्ष्य
16 वर्षीय संस्कृति का लक्ष्य आईएएस बनना है। यह उन्होंने दो वर्ष पूर्व ही निर्धारित कर लिया था। इसके लिए वह अभी से अपने विषयों को मजबूत कर रही हैं। उनका कहना है कि आज हमारे देश में तमाम महिलाएं नारी सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण हैं। संस्कृति भी उन्हीं में से एक बनना चाहती हैं। आईएएस बनने के बाद जिलाधिकारी और सचिव के रूप में सेवाएं देने का उनका सपना है।

विज्ञापन

बहन इशिका भी टॉपर लिस्ट में रहीं हैं शामिल
संस्कृति ठाकुर की बड़ी बहन इशिका ठाकुर भी 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की टॉपर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुकीं हैं। इशिका ने बताया कि उन्होंने भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी से इंटर तक की शिक्षा ग्रहण की है। 2018 में जिले की टॉपर लिस्ट में उनका छठा स्थान रहा था।

हर दिन 14 घंटे पढ़ाई ने सफलता दिलाई
संस्कृति ने बताया कि वह हर दिन तकरीबन 14 घंटे का समय वह अपनी पढ़ाई को देती रही हैं। विषय को समयानुसार बांट कर पढ़ा। स्कूल, ट्यूशन के बाद प्रतिदिन सेल्फ स्टडी की आदत ने उन्हें यह सफलता दिलाई है। परिवार के लोग पढ़ाई को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं।

सोशल मीडिया से बनाए रखी दूरी
संस्कृति ने बताया कि वह किसी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय नहीं हैं। ऑनलाइन पढ़ाई और कॉलेज से संबंधित सूचनाओं से अपडेट रहने के लिए अपनी बहन के मोबाइल का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी सोशल मीडिया से दूर रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इससे पढ़ाई बाधित होती है।

संस्कृति बोलीं टॉपर बनने के लिए बस रीविजन जरूरी
प्रदेश में हाईस्कूल की मेरिट में दूसरे स्थान पर रहीं संस्कृति ठाकुर ने सफलता का मूल मंत्र रीविजन को बताया है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि टॉपर बनने के लिए रीविजन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वयं हर दिन स्कूल और ट्यूशन के बाद रीविजन जरूर किया। इससे परीक्षा के समय उन्हें बहुत ज्यादा पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ी। प्रतिदिन रीविजन के कारण सब कुछ याद रहा।

बस एक बार अभ्यास कर लिया और फिर परीक्षा में प्रदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी शंकाएं शिक्षकों के साथ खुलकर साझा करने की सलाह दी। साथ ही कहा कि तनाव बिल्कुल न लें। रोजाना कुछ समय मस्तिष्क को स्फूर्ति देने के लिए निकालें। इसके लिए योग, ध्यान का सहारा लिया जा सकता है। इसके अलावा अपनी पंसद का कोई भी खेल चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed