{"_id":"666b8b17f4b0ddefdd090324","slug":"student-returning-from-friends-birthday-party-shot-dead-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-419565-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक हटाने पर विवाद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे छात्र की गोली मारकर हत्या, बाइक हटाने पर विवाद, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Jun 2024 05:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:43 AM IST
सार
मुरादाबाद में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहे छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारपीट के दौरान उसका दोस्त भी जख्मी हो गया। आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में छात्र की हत्या के गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के घोसिया मोहल्ले में बुधवार रात हिंदू कॉलेज के छात्र हर्ष उर्फ सिद्धू (19) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में धारदार हथियार के वार से उसका दोस्त भी घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में लक्षित और उसके पिता राजेश रस्तोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। संभल चौराहा डबल फाटक के पास आदर्श नगर वाल्मीकि बस्ती निवासी हर्ष उर्फ सिद्धू (19 वर्ष) हिन्दू कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था।
विज्ञापन
बुधवार रात हर्ष अपने दोस्तों के साथ एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। देर रात हर्ष और उसके चार दोस्त पार्टी समाप्त होने के बाद कार से लौट रहे थे। इस बीच जोशियान गली के नजदीक कई बाइक रोड पर खड़ी थी। कार से हर्ष और सुमित उतरकर बाइक को हटाने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान लक्षित रस्तोगी मौके पर आ गया और बाइक हटाने पर गुस्साने लगा। लक्षित ने अपने पिता राजेश रस्तोगी ने कहा कि यह वहीं हर्ष से है जिससे उसका पहले भी विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर लक्षित और उसके पिता ने हर्ष पर गोली चला दी।
आरोप है कि हमलावरों ने सुमित पर तलवार से हमला किया। हमले से भयभीत हर्ष के अन्य दोस्त कार से उतरकर भाग निकले। सुमित का कहना है कि उस पर भी फायरिंग की गई लेकिन वह भाग निकला। आरोपियों ने उसके ऊपर तलवार से हमला किया था।
किसी तरह वहां से भाग कर सुमित ने हर्ष के परिवार वालों को कॉल कर जानकारी दी। परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान हर्ष की मौत हो गई।
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी किसी बात को लेकर हर्ष उर्फ सिद्धू का आरोपी लक्षित से विवाद हुआ था। उसी रंजिश के कारण बुधवार रात उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन