फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Student not died in accident its murder declare in postmortem report

धारदार हथियार से की गई थी छात्र की हत्या

Wed, 28 Feb 2018 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा।
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा। Updated Wed, 28 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
Student not died in accident its murder declare in postmortem report
murder
रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हैबतपुर में घर से लापता छात्र की धारधार हथियार से हत्या की गई। सिर में धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। तमंचे से गोली नहीं चली थी। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। हालांकि अभी परिजनों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक हैबतपुर निवासी शहाबुद्दीन के परिजन शादी में गए थे। लौट कर आए तो बेटा फरदीन घर में नहीं मिला। रात में किसी समय ताई छत पर चढ़ीं तो उन्होंने शहाबुद्दीन का खून से लथपथ शव देखा। बताया गया कि उसके शव के पास एक तमंचा और रेती पड़ी थी। फायर लगने के कारण भेजा निकल गया था। पुलिस ने हादसे में मौत बताई थी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। लेकिन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। जिसके बाद अब हत्या का खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फरदीन के शरीर में कहीं गोली नहीं मिली। उसका धारदार हथियार से कत्ल किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर में कई जगह धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। फरदीन के शरीर में कहीं और घाव या चोट के निशान नहीं मिले गए। सिर में लगी चोट से ही उसकी मौत हुई। वहीं मंगलवार को शव दफन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ रजबपुर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जांच पड़ताल चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक फरदीन की हत्या पोस्टमार्टम से चौबीस घंटे पहले किया गया था। पुलिस को सूचना रविवार रात साढ़े नौ बजे मिली। दूसरे दिन सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed