{"_id":"6015098a8ebc3e543c286cc2","slug":"student-monika-gupta-ssp-of-moradabad-order-to-file-a-case-against-three-divorce-victims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: छात्रा मोनिका गुप्ता बनीं एसएसपी, तीन तलाक पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: छात्रा मोनिका गुप्ता बनीं एसएसपी, तीन तलाक पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करने के आदेश
Sat, 30 Jan 2021 12:53 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
मोनिका गुप्ता बनीं एससपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे के लिए मुरादाबाद की सांकेतिक एसएसपी बनीं छात्रा मोनिका गुप्ता ने चार्ज संभालते ही कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। मोनिका ने परीक्षा की तैयारी करने के लिए एक सिपाही द्वारा मांगा गया छह माह अवैतनिक अवकाश स्वीकृत कर दिया।
इसके अलावा तीन तलाक के एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़िता को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। शनिवार को जिले में छात्राओं को दो घंटे के लिए अलग-अलग अफसरों का दायित्व सौंपा गया था।
सांकेतिक एसएसपी मोनिका गुप्ता और एसपी देहात सृष्टि ने 40 शिकायतें सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण भी किया। इस दौरान सिपाही गौरव कुमार अपना प्रार्थना पत्र लेकर पेश हुआ। सिपाही ने कहा कि उसे तैयारी करने के लिए छह माह का अवकाश चाहिए।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने नामित एसएसपी मोनिका को नियम समझाया कि परीक्षा की तैयारी के लिए छह माह का अवकाश बिना वेतन के ही दिया जा सकता है। अगर वह चाहे तो बिना वेतन के अवकाश ले सकता है। जिस पर मोनिका ने बिना वेतन के अवकाश देने की बात कही तो गौरव भी खुशी खुशी अवकाश लेने को तैयार हो गया।

इसी दौरान कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला भी पेश हुई। महिला ने बताया कि उसके पति ने दहेज के लिए तीन तलाक दे दिया है। ससुराल वाले भी उत्पीड़न कर रहे हैं। नामित एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके बाद दोनों अधिकारी ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। शस्त्रागार चेक किया और हथियारों की बारीकियां समझीं। इसके बाद आदेश कक्ष भी देखा।
इसके बाद शहर कोतवाली का निरीक्षण हर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर न्याय दिलाने के आदेश दिए। इनके अलावा नामित एसपी सिटी वंशिका प्रजापति व एसपी ट्रैफिक वर्धा फातिमा ने शहर का भ्रमण किया और वाहनों को चेक किया। नियमों की अनदेखी करने वालों की दोनों ने जमकर फ टकार भी लगाई। साथ ही सभी का चालान करने के निर्देश दिए। नामित एएसपी वैष्णवी लाठे ने जन समस्याएं सुनीं।
भीषण हादसे के घायलों को हाल जाना
दो घंटे के लिए सांकेतिक डीएम और एसएसपी बनाईं शिखा राज सैनी और मोनिका गुप्ता कुंदरकी में हुए भीषण हादसे में घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचीं। दोनों छात्राओं ने डाक्टरों से बात की। घायलों के ठीक प्रकार से उपचार एवं समुचित देखभाल पर जोर दिया। इस दौरान डीएम राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौजूद थे।