फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student kidnapped by car rider

कार सवारों ने अगवा किया छात्र,उत्तराखंड के कालाढ़ूंगी में छोड़ कर भागे आरोपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:18 AM IST
सार

कटघर के ताजपुर स्थित स्कूल से लौट रहे आठवीं के तेरह वर्षीय छात्र को कार सवारों ने अगवा कर लिया।इसी दौरान आरोपी उसे उत्तराखंड के कालाढ़ूंगी में छोड़कर भाग गए।परिजन छात्र को घर ले आए हैं।भोजपुर थानाक्षेत्र के ठीकरी गांव निवासी आबिद हुसैन मेडिकल स्टोर चलाते हैं।

विज्ञापन
student kidnapped by car rider

विस्तार

मुरादाबाद। कटघर के ताजपुर स्थित स्कूल से लौट रहे आठवीं के तेरह वर्षीय छात्र को कार सवारों ने अगवा कर लिया। परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी दौरान आरोपी उसे उत्तराखंड के कालाढ़ूंगी में छोड़कर भाग गए। परिजन छात्र को घर ले आए हैं।
विज्ञापन

भोजपुर थानाक्षेत्र के ठीकरी गांव निवासी आबिद हुसैन मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका तेरह वर्षीय बेटा शानिब ताजपुर स्थित सीएसएस स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था लेकिन वह दोपहर बाद तक भी घर नहीं पहुंचा जबकि गांव के अन्य छात्र घर पहुंच गए थे। मां-बाप व परिवार के अन्य लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। इसके बाद यूपी 112 और कटघर थाने की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार देर रात छात्र उत्तराखंड में कालाढूंगी पुलिस को लावारिस हालत में घूमते हुए मिला। सूचना मिलने पर परिजन कालाढ़ूंगी पहुंचे और छात्र को ले आए। छात्र ने बताया कि वह घर लौट रहा था। बाइक सवार दो व्यक्ति हेलमेट लगाते हुए आ गए। उन्होंने कहा कि आगे रास्ता खराब है। उन्होंने उसके मुंह के सामने कुछ छिड़का। इसके बाद वह बेहोशी की हालत में होने लगा। इसी बीच कार आ गई और उसे कार में बैठा लिया। होश आया तो कार चल रही थी। सड़क के दोनों तरफ पेड़ दिखाई दे रहे थे। कार सवारों ने पुलिस चेकिंग देखी तो कार रोक दी। इसके बाद मुझे छोड़कर आरोपी भाग गए। पिता ने बताया कि अब तक बेटी की साइकिल नहीं मिली है। बेटे का घर पर ही उपचार किया जा रहा है। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि छात्र उत्तराखंड में मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed