{"_id":"688fc783519bf7778506b894","slug":"student-javi-brought-laurels-to-the-district-in-inspire-award-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109697-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: इंस्पायर अवार्ड में छात्रा जैवी ने किया जिले का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: इंस्पायर अवार्ड में छात्रा जैवी ने किया जिले का नाम रोशन
Mon, 04 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
छजलैट के उच्च प्रा.वि. सलेमपुर की छात्रा जैवी और शिक्षिका योगिता को सम्मानित करते अधिकारी। स
कांठ। विकास खंड छजलैट की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सलेमपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा जैवी परवीन ने जिला स्तरीय इंस्पायर विज्ञान प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया है।
छात्रा ने अशुद्धिनाशक यंत्र मॉडल को प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया। जिसकी अधिकारियों और आयोजकों ने सराहना की। जैवी परवीन ने विद्यालय की शिक्षिका योगिता गुप्ता के नेतृत्व में मॉडल को तैयार किया था। जिस पर मुरादाबाद के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बुद्ध प्रिय सिंह द्वारा शील्ड और प्रमाण पत्र देकर छात्रा और शिक्षिका को सम्मानित किया है। इसी के साथ छात्रा को इस उपलब्धि के लिए इंस्पायर अवार्ड के तहत दस हजार की धनराशि भी मिली है। इससे वह अपने मॉडल को और बेहतर बना सकेंगी। जैवी अब राज्य स्तर पर अपने इसी अशुद्धिनाशक यंत्र मॉडल को प्रस्तुत करेंगी। शिक्षिका योगिता गुप्ता ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब अपनी मेहनत से विद्यालय और जनपद का नाम रोशन हुआ है। इससे पहले भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद, नई दिल्ली के निर्देशन में आयोजित 52वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 में भी उन्होंने कचरा प्रबंधन पर आधारित अपने मॉडल के लिए मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद अयोध्या में राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई थी। खंड शिक्षा अधिकारी छजलैट विकास कुमार ने छात्रा जैवी परवीन और शिक्षिका योगिता गुप्ता का उत्साह वर्धन किया है।