फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student fed up of eve-teasing left her studies and accused tried to kidnap her In Moradabad

साहब...बेटी को तंग करते हैं बदमाश: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई, अपहरण की कोशिश; थाने पहुंची मां

Sat, 04 May 2024 10:42 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 May 2024 10:42 PM IST
सार

मुरादाबाद में एक नाबालिग छात्र ने छेड़छाड़ से परेशान आकर पढ़ाई छोड़ दी। कोतवाली क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया।

विज्ञापन
student fed up of eve-teasing left her studies and accused tried to kidnap her In Moradabad
यूपी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर पढ़ाई छोड़ी तो आरोपियों ने उसे घर से अगवा करने का प्रयास किया। मां के विरोध करने पर उसके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ छेड़खानी, अगवा करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कि उसकी बेटी सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। जब बेटी स्कूल जाती और आती थी तो गलशहीद के मोहल्ला लंगड़े की पुलिया निवासी अजहर उसे तरह तरह तंग करता था। इसमें आरोपी का बहनोई मुदस्सिर भी उसका साथ देता है। रास्ते में उसके फोटो खींचते और वीडियो बनाते थे।
विज्ञापन


पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने तक की धमकी दी थी। जिससे तंग आकर छात्रा ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद भी आरोपियों ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा। किसी तरह उसका नंबर ले लिया और अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगे। पीड़िता बाजार जाती तो आरोपी उसके मां बाप और भाइयों को जान से मारने की धमकी देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा आरोपियों ने पीड़िता के नाम से फेसबुक, इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली। जिस पर भद्दे कमेंट्स व फोटो शेयर किए जा रहे हैं। उसका मोबाइल नंबर भी शेयर कर दिया। आरोपी उसे मुंबई में देह व्यापार कराने और बेचने की धमकी दे रहे हैं। 

29 अप्रैल की रात 15 वर्षीय एक किशोर को आरोपी ने मोबाइल लेकर पीड़िता के घर भेज दिया और बात करने को कहा, जब पीड़िता बात करने से इन्कार किया तो आरोपी अजहर, अपने भाई अमन, बहनोई मुदस्सिर और असद के साथ 29 अप्रैल की रात करीब डेढ़ बजे घर में घुस गया और उन्होंने पीड़िता को अगवा करने का प्रयास किया। यु


वती की मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी उषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed