फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student dies of fever, seven cases of dengue found

Moradabad News: बुखार से छात्रा की मौत, डेंगू के सात केस मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Student dies of fever, seven cases of dengue found
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा में वार्ड दो नवासी कक्षा नौ की छात्रा समरीन की बुखार से मौत हो गई थी। समरीन महज 15 वर्ष की थी। उसे तीन दिन पहले बुखार आया था। हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में प्लेटलेट्स महज 25 हजार पाई गईं। उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य छोटे खान के मुताबिक पहले ठाकुरद्वारा के एक अस्पताल में जांच व इलाज कराया गया। प्लेटलेट्स काफी कम रह गईं तो उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसे जंबो पैक चढ़ाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। समरीन अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी। ठाकुरद्वारा में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। जबकि डेंगू से तीन की जान गई है।
विज्ञापन

इसी तरह अगवानपुर में बुखार से सैकड़ों लोग जूझ रहे हैं। जबकि शहर में अब तक डेंगू के 71 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अगवानपुर में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया। इसमें 67 लोगों का परीक्षण किया गया, जिसमें 27 बुखार के रोगी मिले। इनके खून का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रविवार को जिले में डेंगू के सात नए केस पाए गए हैं। अब तक डेंगू के मामलों की कुल संख्या 143 हो गई है। इसमें शहर के 76 मरीज हैं। रविवार को मिले मरीजों में छजलैट निवासी 40 वर्षीय महिला व कुंदरकी निवासी 20 वर्षीय युवती शामिल हैं। अन्य मरीज शहर के निवासी हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि ठाकुरद्वारा, अगवानपुर आदि इलाकों में लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। इनमें लोगों की जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed