फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student dies after tempo overturns, report filed against driver

Moradabad News: टेंपो पलटने से छात्र की मौत, चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Student dies after tempo overturns, report filed against driver
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम करिया नगला के पुलिया मोड़ पर सड़क हादसे में छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने टेंपो चालक पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बिलावाला निवासी दानिश के अनुसार उनका पुत्र आहिल (10) गांव बुढ़ानपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ता था। शनिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह टेंपो से घर लौट रहा था। बताया कि टेंपो को चालक गुलफाम चला रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक ने ग्राम करिया नगला के पुलिया मोड़ पर तेज गति व लापरवाही से वाहन मोड़ दिया, जिससे टेपों अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छात्र आहिल टेपों के नीचे दब गया और उसे गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजन घायल छात्र को तत्काल भोजपुर स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। छात्र आहिल के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed