फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student died in suspicious condition

टंकी के नीचे मिला डीपीएस छात्र का लहूलुहान शव

Mon, 22 Jan 2018 02:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Jan 2018 02:46 AM IST
विज्ञापन
student died in suspicious condition
छात्र की मौत - फोटो : died student
शहर की पॉश कालोनी मानसरोवर में रविवार शाम डीपीएस के नवीं कक्षा के एक छात्र का शव पानी की टंकी के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। नगर निगम की 80 फीट ऊंची टंकी पर 60 फीट की ऊंचाई पर छात्र की जैकेट, जूते और फोन रखे मिले हैं। अभी यह साफ नहीं है कि छात्र टंकी से कूदा, उसका पैर फिसला या फिर किसी ने उसे धक्का दिया। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी भी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


मूलरूप से लखनऊ के गोमतीनगर निवासी नीतू दिवाकर उर्फ मंजूषा पिछले चार साल से मानसरोवर कालोनी में लाजपत नगर के टाइल्स व्यापारी अरबाज हुसैन के साथ लिव इन में रहती हैं। ग्वालियर निवासी पति देवेंद्र कुमार से उनका तलाक हो चुका है। भगतपुर टांडा में प्राइमरी शिक्षिका नीतू का इकलौता बेटा अंश (15) डीपीएस में नवीं कक्षा में पढ़ता था। रविवार को शाम करीब पौने सात बजे उसका शव मानसरोवर कालोनी में निगम के ओवरहेड टैंक के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन


डॉयल 100 पर मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। अरबाज ने बताया कि रोजाना की तरह शाम साढ़े चार बजे अंश दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था। साढे़ छह बजे तक नहीं लौटा तो उसे ढूंढना शुरू किया। सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि छात्र पानी की टंकी से नीचे कैसे गिरा? इस संबंध में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed