फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student clashed with robber to save mobile in New Moradabad

Moradabad News: नया मुरादाबाद में मोबाइल बचाने को लुटेरे से भिड़ी छात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Student clashed with robber to save mobile in New Moradabad
मुरादाबाद। नया मुरादाबाद में शुक्रवार शाम एमएड की 24 वर्षीय छात्रा दिशांशी वार्ष्णेय मोबाइल फोन बचाने को लुटेरे से भिड़ गई। लुटेरे ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश की थी लेकिन छात्रा ने अपने हाथ की पकड़ ढीली नहीं होने दी। दिशांशी का साहस देखकर लुटेरा हिम्मत हार गया। वो मोबाइल छोड़ स्कूटी दौड़ाकर भाग निकला।
विज्ञापन

मझोला के नया मुरादाबाद सेक्टर-15 में दवा व्यापारी पंकज गुप्ता ने बताया कि उनके भाई मनोज कुमार स्वास्थ्य विभाग में इस्लाम नगर (बदायूं) कार्यरत थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। भाई की बेटी दिशांशी अपनी मां के पास सेक्टर 15 में ही किराये के मकान में रहती है। दिशांशी हिंदू कॉलेज से एमएड कर रही है। शुक्रवार शाम छात्रा अपने चचेरे भाई आयुष वार्ष्णेय के साथ बाजार में खरीदारी करने गई थी। शाम करीब सवा सात बजे दोनों भाई-बहन बाजार से घर लौटे थे। इसके बाद छात्रा चाचा के घर से फोन पर बात करते हुए अपने घर जाने लगी। वह अभी अपने घर के पास ही पहुंची थी कि इसी दौरान हेलमेट लगाए स्कूटी सवार लुटेरा आ गया। छात्रा कुछ समझ पाती। उससे पहले ही लुटेरे ने झपट्टा मारकर छात्रा से मोबाइल छीनने की कोशिश की लेकिन छात्रा ने अपने हाथ की पकड़ ढीली नहीं होने दी। उसने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया और लात मारकर उसकी स्कूटी गिराने की कोशिश की।
विज्ञापन

छात्रा के साहस को देखकर बदमाश घबरा गया। वह लूट में सफल नहीं हो पाया तो उसने मोबाइल छोड़ दिया। इसके बाद वह स्कूटी दौड़ाकर मंगूपुरा की ओर भाग निकला। शोर शराबा होने पर आस पड़ोस के लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि लुटेरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लुटेरे की तस्वीर
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से पूछताछ करने के बाद लुटेरे की तलाश में जुट गई। एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसमें लुटेरे की तस्वीर मिल गई। आरोपी ग्रे कलर की स्कूटी पर सवार है। उसने ब्लू कलर की जींस और यलो कलर की चेकदार शर्ट पहन रखी है। इसके अलावा उसने अपने हेलमेट का शीशा ऊपर कर रखा है। जिससे आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।
शाबाश दिशांशी, हमें तुम पर पर्व
शुक्रवार शाम नया मुरादाबाद के सेक्टर पंद्रह में मोबाइल छीनने की जानकारी मिलने पर लोग अपने घरों से बाहर आ गए। छात्रा की मां और चाचा पंकज समेत अन्य परिजन भी आ गए। उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो। उसने बताया कि लुटेरे ने काफी दूर तक मेरा मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन मैंने मोबाइल नहीं लुटने दिया। मैं तो उसकी स्कूटी में लात मारकर गिराने का प्रयास कर रही थी लेकिन वह मौके से भाग गया। छात्रा के ये शब्द सुनकर सभी उसकी तारीफ करने लगे। परिजनों समेत अन्य लोगों ने भी कहा। शाबाश दिशांशी हमें तुम पर गर्व है।

83 साल की बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटने वाले नहीं पकड़े गए
बुद्धि विहार निवासी राम बाबू गुप्ता की मां खूबसूरत देवी (83) दस मई की शाम ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में सत्संग में गई थीं। शाम करीब सवा छह बजे वह मंदिर से घर लौट रही थीं। घर के पास ही बाइक सवार दो बदमाश आ और कुंडल लूटकर भाग गए थे। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में बदमाशों की तस्वीरें कैद हैं। लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद बदमाश पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article