फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student calling from home

घर से बुलाकर छात्र की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
student calling from home
कक्षा 11 के छात्र को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में आरोपियों ने शव को जला दिया। शुक्रवार दोपहर चड्ढा फार्म परिसर में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त विवेक के रू प में हुई। पुलिस ने पिता-पुत्र व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तालकाबाद गांव निवासी कुंवरपाल पेशे से सफाई कर्मचारी हैं। उनका बेटा विवेक (19) क्षेत्र के एक कॉलेज में पढ़ता था। आरोप है कि बुधवार शाम लगभग सात बजे क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी राजू ने विवेक के फोन पर कॉल कर उसे अपनी चारा काटने वाली टाल एवं धर्म कांटे पर बुलाया। छात्र के न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और वह विवेक की खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर कुंवरपाल ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर क्षेत्र के चड्ढा फार्म परिसर में विवेक का अधजला शव मिला। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह मौका मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। बाद में फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए बुलाई गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुंवरपाल ने राजू, उसके पिता महिपाल और एक अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्यारोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed