फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student beaten by policemen on railway station moradabad

रेलवे स्टेशन पर छात्र को पीटा, दो सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 01 Oct 2020 04:36 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
student beaten by policemen on railway station moradabad
चोट दिखाता छात्र। - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों ने एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र पुलिस कर्मियों के आगे गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन वर्दीधारियों को उस पर रहम नहीं आई। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन स्टेशन पर पहुंच गए। जहां जीआरपी थाने में आरपीएफ के एक और जीआरपी के दो सिपाहियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल छात्र का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। शिकायत मिलने पर सीओ जीआरपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


पीड़ित छात्र सिद्धार्थ तोमर सिविल लाइंस की टीडीआई सिटी कालोनी निवासी है। उसने बताया कि उसके दोस्त लखनऊ से बस से आए थे, जिन्हें ट्रेन से देहरादून जाना था। ट्रेन आने में वक्त था तो दोस्त रेलवे स्टेशन की वेटिंग हाल में बैठे थे। सिद्धार्थ मंगलवार रात दोस्तों के लिए खाना लेकर रेलवे स्टेशन गया था। उसने अपनी बाइक स्टेशन परिसर में खड़ी की। आरोप है कि इसी दौरान वहां आरपीएफ का एक सिपाही और जीआरपी के दो सिपाही पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ पूछताछ किए ही सिद्धार्थ के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


आरोप है कि छात्र को डंडों से बेरहमी से पीटा। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसके हाथ, पैर, पीठ और सिर में चोटें आई हैं। छात्र ने इस घटना की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए, लेकिन इसी बीच आरोपी पुलिस कर्मी मौके से भाग निकले। छात्र ने बताया कि वह अपनी मां को लेकर जीआरपी थाने पहुंचा और आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी। सूचना मिलने पर वहां जीआरपी के सीओ भी पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। जिसमें सिपाही मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सीओ ने दो सिपाही योगेंद्र और मेनपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि छात्र का मेडिकल कराया गया है। उच्च अफसरों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed