{"_id":"6a973cfa44da2bb4150cd3cd","slug":"strongmen-beat-up-an-electricity-lineman-for-lodging-a-complaint-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-117180-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शिकायत करने पर दबंगाें ने विद्युत लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शिकायत करने पर दबंगाें ने विद्युत लाइनमैन को पीटा
Wed, 02 Sep 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नकाबपोश दबंगों शिकायत करने पर विद्युत लाइनमैन को पूरी तरह मारा-पीटा। पुलिस के कार्रवाई न करने पर इसकी शिकायत सीओ से भी की गई है।
थाना डिलारी के गांव भूड़ निवासी राजीव कुमार ने मंगलवार को सीओ को पत्र देकर कहा कि वह 31 अगस्त को बाइक से विद्युत उपकेंद्र ठाकुरद्वारा पर ड्यूटी करने आ रहा था। गांव रूपपुर टंडोला के पास दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश दबंगों ने उसकी बाइक को ओवरटेक कर उसे रोक लिया। उसे शिकायत करने को लेकर गालियां देने लगे। गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह मारा-पीटा। उसने इसकी शिकायत घटनास्थल ठाकुरद्वारा क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि शिकायतकर्ता ने मारपीट का कारण तो पता कर लिया लेकिन वह यह नहीं बता सका की मारपीट करने वाले कौन हैं।