फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strong wind expected today

Moradabad News: आज तेज हवा चलने के आसार, कहीं-कहीं छा सकते हैं हल्के बादल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Strong wind expected today
मुरादाबाद।
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप और तेज हवा ने मौसम को गर्म कर दिया है। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि शुक्रवार को तेज हवा चलने के साथ कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं।
बृहस्पतिवार सुबह से ही तेज धूप निकली थी। समय के साथ तपिश बढ़ती गई। इसके साथ ही दोपहर में धूल भरी हवा चलने लगी। इसकी वजह से दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक मौसम ऐसा ही रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी सुबह के समय 45 फीसदी थी, जो शाम को घटकर सिर्फ 26 फीसदी रह गई। दिन में हवा 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार को तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बादल छा सकते हैं। पश्चिम से आने वाली हवा सूखी होती है, इसलिए वातावरण में नमी कम हो रही है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed