Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Striving to illuminate children's futures with the torch of education.

Moradabad News: शिक्षा की मशाल से कर रहीं बच्चों के भविष्य को रोशन करने का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Striving to illuminate children's futures with the torch of education.
मुरादाबाद। शहर की कुछ महिलाएं शिक्षा की मशाल से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के भविष्य को रोशन करने का प्रयास कर रही हैं। अपनी पढ़ाई और परिवार में से समय निकालकर वह बस्तियों में जाकर बच्चों को पढ़ाती हैं। साथ ही उनकी आंखों में अधिकारी, डॉक्टर, खिलाड़ी आदि बनने का सपना जगा रही हैं।
विज्ञापन

खुद पढ़ने के साथ बच्चों को कर रहीं शिक्षित
लाइनपार निवासी मोनिका सागर ने बताया कि एक निजी विश्वविद्यालय से मैं एमबीए कर रही हूं। बचपन से ही मेरा सपना था कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर एक सफल प्रोफेशनल बनने के साथ समाज के लिए भी कुछ सार्थक कार्य करूं। एमबीए की पढ़ाई के दौरान मुझे यह एहसास हुआ कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो किसी भी बच्चे के जीवन को नई दिशा दे सकती है। इसी विचार से मुझे जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने की प्रेरणा मिली। रेलवे स्टेशन, शांति नगर कॉलोनी के निकट एमडीए क्षेत्र के अलावा मैंने ढक्का क्षेत्र में बच्चों के लिए कक्षाएं संचालित की हैं। पिछले तीन वर्ष में मैं लगभग 250 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर चुकी हूं।
विज्ञापन

पिता से मिली बच्चों को पढ़ाने की प्रेरणा

कृष्णापुरी निवासी नीतू सिंह ने बताया कि मैंने स्नातकोत्तर किया है। मेरे पिता समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनसे प्रेरित होकर मुझे लगा कि मैं उन बच्चों को शिक्षित करूं जो शिक्षा तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुछ बच्चे जिनमें सीखने की क्षमता कम होती है, उनके लिए कार्य करना चाहिए। इसके बाद एक संस्था से जुड़ गई। मलिन बस्तियों में जाकर पिछले दो वर्षों में मैंने नि:शुल्क रूप से 200 बच्चों को पढ़ाया है। मेरा उद्देश्य यही है कि वे बच्चे चाहे कोई भी रोजगार करें, लेकिन उन्हें प्राथमिक शिक्षा का ज्ञान अवश्य होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed