फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stopped the TMU bus by putting the truck ahead, stone pelting on the bus

आगरा हाईवे पर टीएमयू की बस में तोड़फोड़, पथराव में तीन छात्र घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Stopped the TMU bus by putting the truck ahead, stone pelting on the bus
कुंदरकी (मुरादाबाद)। कुंदरकी थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर बुधवार शाम टीएमयू से छात्र-छात्राओं को लेकर बदायूं जा रही बस पर ट्रक चालक ने साथियों संग पथराव कर दिया। इस घटना में बस सवार छात्र-छात्राएं घायल हो गए। आरोपियों ने बस चालक के साथ भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के विवाद में आरोपियों ने बस पर हमला किया है। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल तीन छात्रों का मेडिकल परीक्षण कराया। सूचना मिलने पर टीएमयू के सुरक्षा अधिकारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने बस चालक की तहरीर पर जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे कुंदरकी क्षेत्र में कमालपुर गांव के पास हुई। बदायूं के वजीरगंज निवासी रघुवीर सिंह की ओर से दर्ज कराए गए केस में बताया गया है कि वह टीएमयू की बस चलाता है। बुधवार को वह टीएमयू से बदायूं के वजीरगंज के लिए 65 छात्र-छात्राओं को लेकर जा रहा था। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर कमालपुर के पास बस चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक किया। वह अपनी ओर बस चलाने लगा। इसी दौरान ट्रक चालक ने तेजी से ट्रक दौड़ाया और बाईपास से पहले हाईवे पर ही ट्रक को आगे लगाकर बस को रुकवा लिया। आरोप है कि ट्रक चालक ने हाथ में तमंचा लेकर और हेल्पर ने डंडा लेकर बस चालक रघुवीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ट्रक चालक ने तमंचे से फायरिंग की। इसी दौरान 15-20 युवक हाथों में डंडे व लाठियां लेकर आ गए और उन्होंने बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर बस में सवार छात्र- छात्राओं के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव में चंदौसी और बिसौली निवासी छात्रा उपासना, महिमा, छात्र प्रशांत, अपूर्व कोहली, अंकित उपाध्याय, जयंत ग्रोवर, शाहरुख, शहजाद खान, विनय कुमार मौर्य चोटिल हो गए। बस के कंडक्टर रामप्रसाद को चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। इसके बाद चालक, कंडक्टर व छात्र छात्राएं थाने पहुंच गए और उन्होंने घटना का वीडियो पुलिस को दिखाया। वहीं टीएमयू के सुरक्षा अधिकारी भी कुंदरकी थाने पहुंचे और उन्होंने छात्र-छात्राओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस ने तीन छात्रों का मेडिकल परीक्षण भी कराया।

एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि बस चालक की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में घायल हुए छात्रों को मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपी चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed