फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stones pelted for opposing molestation, six people injured

छेड़खानी का विरोध करने पर पथराव, छह लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted for opposing molestation, six people injured
मुरादाबाद। रविवार देर शाम को मौर्य नगर मोहल्ले में एक युवती से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। पथराव में तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रविवार रात आठ बजे पाकबड़ा के मौर्य नगर मोहल्ले में निवासी तोताराम सैनी और अमित के घर आसपास हैं। तोताराम ने बताया कि अमित, मोनू व विशाल ने घर के बाहर खड़ी एक अन्य युवती से छेड़खानी की। युवती ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। युवती के परिवार से भाई राकेश, मनोज, आकाश सहित अन्य लोग आरोपियों के पास पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी के बाद मारपीट हुई। उसके बाद दोनो पक्षों की ओर से पथराव हुआ। पथराव से आस पड़ोस के घरों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने अपने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पथराव में दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जमीन पर लाठियां फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा पुलिस ने तोताराम, अमित, राकेश और आकाश को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed