फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   stones on two sides, firing wounded two

जमीन कि विवाद में दो पक्षों में पथराव फायरिंग, नौ लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
stones on two sides, firing wounded two
कटघर घोसीपुरा में फायरिंग और मारपीट में घायल छोटी और महबूब को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्त - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के घोसीपुरा में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। पथराव भी किया गया। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस घटना में नौ लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घोसीपुरा में अफसर अली और सरवर के परिवार रहते हैं। सरवर के परिवार के सदस्यों ने खेत पर पेड़ काटकर उसकी लकड़ियां मेड़ पर रख दी थीं। इसी को लेकर शुक्रवार की शाम को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। अन्य ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। शनिवार की सुबह फिर से दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। पथराव किया गया। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से फायरिंग भी की गई। इस घटना में अफसर, उसका बेटा मुवस्सर, कौसर अली, मोहम्मद अदम, अमीर अहमद और दूसरे पक्ष से भूरा, उसकी पत्नी छोटी, भतीजा नजर अली और महबूब घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। एसएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed