फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Uproar after stone pelting over construction religious place, security forces deployed after tensio

Moradabad: धार्मिक स्थल के निर्माण को लेकर पथराव के बाद हंगामा, इलाके में तनाव के बाद सुरक्षाबल तैनात

Wed, 20 Dec 2023 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2023 02:30 AM IST
सार

पुलिस ने हंगामा और पथराव करने के मामले में 34 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से पांच को गिरफ्तारी हो गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है।

विज्ञापन
Moradabad: Uproar after stone pelting over construction religious place, security forces deployed after tensio
हंगाम के बाद लोगों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के रौंडा गांव में धार्मिक स्थल की चहारदीवारी को लेकर दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। पुलिस ने पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष ने भी धार्मिक स्थल का निर्माण कराने का एलान कर दिया। इससे मामला बढ़ गया।

विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को हटाया। पुलिस ने 34 लोगों पर केस दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी तैनात है।
विज्ञापन


मंगलवार को रौंडा गांव में कुछ लोग चामुंडा मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान दूसरे वर्ग की महिलाएं और पुरुष आ गए। उन्होंने निर्माण का विरोध शुरू कर दिया। जिसे लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर मूंढापांडे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में वार्ता चल रही थी। पुलिस कर्मी हंगामा कर रहीं महिला और पुरुष को समझा रहे थे कि निर्माण कार्य रुकवाया जा रहा है।

इसी दौरान दूसरे वर्ग के लोग कहने लगे कि चामुंडा मंदिर की चहारदीवारी का निर्माण नहीं रुका तो वह भी गांव में धार्मिक निर्माण कराएंगे। इससे गांव में तनाव बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता और प्रभारी इंस्पेक्टर क्राइम सर्वेन्द्र शर्मा ने फोर्स के साथ आरोपियों के घरों में दबिश दी। पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। रौंडा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार की ओर से अब्दुल्ला, रहीस समेत 34 लोगों के खिलाफ पुलिस टीम से अभद्रता, सरकारी कार्य में बांधा डालना, सात क्रिमिनल एक्ट में केस दर्ज किए गए है।

एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि पांच आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

25 नवंबर को भी दोनों पक्ष आ गए थे आमने सामने

रौंडा गांव में 25 नवंबर को भी चामुंडा मंदिर की चहारदीवारी का कार्य शुरू किया गया था। उस समय भी दूसरे पक्ष के लोग सामने आ गए थे और विरोध किया था। इसके बाद पुलिस की ओर निर्माण करा रहे लोगों को चेतावनी दी गई कि वह अनुमति लेकर ही निर्माण कराएं।



उस वक्त पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नापतौल की थी। इसके बाद ही निर्माण कार्य कराया जा रहा था। लेकिन फिर से लोग मौके पर आ गए और हंगामा करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed