{"_id":"655fb7923b7e58487f0e2136","slug":"stone-pelting-between-two-parties-three-people-injured-na-news-c-284-1-smbd1016-9160-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो पक्षों में पथराव मारपीट, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो पक्षों में पथराव मारपीट, तीन लोग घायल
Fri, 24 Nov 2023 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 24 Nov 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। पथराव भी हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चक की मढ़ैया निवासी रामरतन और रामकिशोर के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ। जिसमें एक पक्ष की तरफ से रामरतन पुत्र रुमाल सिंह तथा यशपाल पुत्र राम रतन घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से रामकिशोर पुत्र खचेडू घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। मारपीट में घायल हुए लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।