फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stolen dumper recovered from outside Kanth police station.

Moradabad News: कांठ थाने के बाहर से चोरी डंपर बरामद

Tue, 29 Sep 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Stolen dumper recovered from outside Kanth police station.
अ
विज्ञापन

मुरादाबाद। जिस डंपर को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप में सीज कर कांठ थाने की निगरानी में खड़ा कराया गया था, उसको उसका मालिक सत्येंद्र सिंह और ड्राइवर थाने के सामने से ही ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज में दोनों डंपर लेकर जाते दिखाई दिए। पुलिस ने सोमवार को डंपर बरामद कर लिया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
नायब तहसीलदार साक्षी यादव ने 25 सितंबर को राजस्व टीम के साथ बालू लदे वाहनों की चेकिंग की थी। ओवरलोडिंग के आरोप में छह डंपर पकड़े गए थे।
कार्रवाई के बाद सभी डंपरों को कांठ थाने की सुपुर्दगी में देकर थाने के बाहर सड़क किनारे खड़ा कराया गया था। इनमें अमरोहा के धनौरा क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी का डंपर भी शामिल था। सीज होने के कुछ ही घंटे बाद डंपर गायब हो गया। पुलिस ने आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली।
विज्ञापन

फुटेज में डंपर मालिक और चालक उसे लेकर जाते नजर आए। पुलिस के अनुसार दोनों घर से डंपर की दूसरी चाबी लेकर पहुंचे थे, जबकि पहली चाबी थाने में जमा थी। डंपर गायब होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। अब वाहन बरामद होने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी कि सीज डंपर को थाने के सामने से ले जाने की पूरी योजना कैसे बनी और इसमें कौन-कौन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि डंपर का मालिक सत्येंद्र और ड्राइवर ही थाने के सामने से डंपर ले गए थे। दोनों को हिरासत में लिया गया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed