फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stockpile of allopathic medicines found at dispensary

Moradabad News: आयुर्वेदिक दवाखाने पर मिला एलोपैथिक दवाओं का जखीरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Stockpile of allopathic medicines found at dispensary
मुरादाबाद। कुंदरकी के गांव जलालपुर में हुसैनी आयुर्वेदिक दवाखाना पर औषधी निरीक्षकों ने छापा मारा। यहां पांच लाख की एलोपैथिक व लगभग इतनी ही कीमत की आयुर्वेदिक दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। इस बात की आशंका है कि यह दवाखाना क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण के बिना चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार को सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा के निर्देशों पर औषधी निरीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. अतुल कुमार, मुकेश चंद्र जैन व मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुंदरकी थाना प्रभारी संजय कुमार व उनकी फोर्स को साथ लिया और दवाखाने में जाकर चेकिंग की। मौके से करीब पांच लाख रुपये की एलोपैथिक दवाइयां व पांच लाख कीमत की आयुर्वेदिक दवाइयां बरामद हुईं। दवाखाना संचालक फहीम मौके पर नहीं मिला। कार्रवाई के समय स्थानीय निवासी मो. तौफीक व मो. जीशान ने मौके पर पहुंचकर दवाइयों का परीक्षण कराया।
विज्ञापन

मौके से आयुर्वेदिक औषधियां, कच्चा माल व एलोपैथिक दवाइयां भारी मात्रा में बरामद हुई हैं। इन्हें कब्जे में लेकर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। औषधी निरीक्षकों की टीम ने कुंदरकी थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। टीम को शिकायत मिली थी कि दवाखाने पर आयुर्वेदिक के नाम पर एलोपैथिक दवाएं मरीजों को दी जा रही हैं, जिनका नाम व एक्सपायरी डेट भी किसी को पता नहीं होती। इसके बाद छापा मारकर दवाएं जब्त की गईं। पुलिस दवाखाना संचालक की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article