{"_id":"67afa53fcda7ca91e00a8b9b","slug":"sticks-and-sharp-weapons-were-used-in-an-old-rivalry-one-injured-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-107331-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पुरानी रंजिश में चले डंडे और धारदार हथियार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पुरानी रंजिश में चले डंडे और धारदार हथियार, एक घायल
Sat, 15 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में दो गुटों में पुरानी रंजिश में जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पक्ष ने तहसील गेट के सामने कार्रवाई के लिए तहरीर टाइप कर रहे घायल युवक पर हमला बोल दिया और उसके एप्लीकेशन को फाड़ दिया।
नगर के मोहल्ला वार्ड 22 छिपीयान निवासी फिरोज ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह शाम करीब पांच बजे कैलेंडर वाली मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर आ रहा था। तभी रास्ते में मोहल्ले के तीन लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। उसे डंडे और धारदार हथियार से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। वह तहसील गेट के सामने टाइपिस्ट अमित व्यास के यहां टाइप कर रहा था तभी आरोपी पक्ष के लोग वहां पर आ गए। उन्होंने उसके साथ वहां भी मारपीट की और उसकी एप्लीकेशन को छीन कर फाड़ दिया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे बचाया। दूसरे पक्ष के रिजवान ने भी पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत की जांच कर रही है।