फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   STF caught four tractors stolen from Assam and Bengal, four arrested

Moradabad News: एसटीएफ ने असम व बंगाल से चुराए गए चार ट्रैक्टर पकड़े, चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
STF caught four tractors stolen from Assam and Bengal, four arrested
पाकबड़ा। एसटीएफ की बरेली यूनिट ने बुधवार को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाकिमपुर रेलवे स्टेशन रोड पर असम और पश्चिम बंगाल से चोरी किए गए चार ट्रैक्टर, एक कैंटर और दो इंजन समेत अन्य सामान बरामद किया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




एसटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के ट्रैक्टर लेकर पाकबड़ा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ ने हाकिमपुर स्टेशन रोड पर बड़े तालाब से करीब 100 मीटर पहले घेराबंदी कर चार ट्रैक्टर लादकर ला रहे कैंटर को रोक लिया। साथ ही चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अमरोहा के थाना डिडौली थाना क्षेत्र के चौधरपुर निवासी लईक, संभल जिले के थाना नखासा के मोहल्ला रुकनुद्दीन निवासी शेरपाल और अमरोहा के थाना डिडौली के गांव मिलक गौसपुर निवासी मुस्तकीम व जाने आलम बताए।
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार ट्रैक्टर, कैंटर, चेसिस से अलग किए गए दो जॉनडियर इंजन, चार मोबाइल फोन और 2920 रुपये नकद बरामद किया। उप निरीक्षक अमित कुमार एसटीएफ की तहरीर पर पाकबड़ा पुलिस ने चोरी और बरामदगी की प्राथमिकी दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ट्रैक्टरों को बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed