{"_id":"68829414a45ed3efcd0f4d05","slug":"staying-awake-at-night-in-fear-of-drones-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-694264-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ड्रोन की दहशत में कर रहे रतजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ड्रोन की दहशत में कर रहे रतजगा
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की कॉलोनियों से लेकर गांवों तक ड्रोन की दहशत है। इस दहशत के कारण लोग रातों में सो नहीं पा रहे हैं। रात में युवाओं की टोलियां हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरेदारी कर रहे हैं। सुबह पांच बजे तक यह लोग एक्टिव रह रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में तो ज्यादा ही शोर मचा हुआ है।
मझोला क्षेत्र के लाइन पार मंडी समिति एकता कॉलोनी, प्रीतम नगर, पैपटपुरा, आजाद नगर, चौहानों की मिलक, मैनाठेर की मिलक में रात साढ़े दस बजे युवाओं की टोलियां गली मोहल्लों में पहरेदारी कर रही हैं। इन कॉलोनियों में अन्जान लोगों को देखकर उनकी आईडी देख कर रहे हैं। शहर के आउटर इन मोहल्लों में ड्रोन और चोरों की ऐसी दहशत है कि महिलाएं और बच्चे भी नहीं सो पा रहे हैं। इसी तरह गागन तिराहे के पास गुलशन गंज में भी युवाओं ने टोलियां बनाकर घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
सिविल लाइंस के अगवानपुर, काजीपुरा, प्रेम नगर में भी ड्रोन और चोरों की दहशत है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीमें अलर्ट हैं। कहीं से कोई सूचना मिलती है तो तुरंत मौके पर जाकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
लोदीपुर राजपूत गांव में मिली धमकी से लोगों में दहशत
पाकबड़ा। लोदीपुर राजपूत गांव में शराब की दुकान के पास सड़क पर धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में लिखा है कि सभी गांव वालों से हमारी अपील है कि बहुत दिन हो गए हमें शांत रहते हुए अब हमारी बारी है। जिस घर जाएंगे उसको पूरा साफ कर देंगे। अब तक हम चुप रहे है। आज लास्ट वार्निंग है।
जिस युवक को पत्र मिला है। उसने इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। प्रधान ने धमकी भरे इस पत्र को पुलिस को सौंप दिया। इसके अलावा यह पर्चा गांव के व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी वायरल हो गया। जिससे ग्रामीणों में और अधिक भय का माहौल बन गया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है लेकिन इस घटना से गांव में तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। संवाद
पूरी रात मचता चोरों का शोर, नहीं मिला कोई चोर
ठाकुरद्वारा। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूरी रात चोरों के आने का शोर मचता रहा लेकिन कोई चोर पकड़ में नहीं आया। नगर के मुहल्ला लालबाग, होलिका मंदिर, शरीफ नगर रामनगर सहित कई क्षेत्रों में पूरी रात चोरों के आने की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होती रही। लोग वीडियो बनाकर उसे वायरल कर चोर पकड़ने के लिए भागते दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन कहीं भी चोर के पकड़े जान जाने की जानकारी नहीं मिल सकी। संवाद
छजलैट पुलिस ने किया छह ड्रोन स्वामियों का सत्यापन
कांठ। गांव-गांव ड्रोन दिखाई देने के शोर के बीच एसडीएम संत दास पंवार द्वारा तीन दिन के भीतर ड्रोन स्वामियों का व्यक्तिगत ब्योरा लेते हुए उनका सत्यापन किए जाने के दिए निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को पहले दिन छजलैट पुलिस ने छह ड्रोन स्वामियों का सत्यापन किया है। इनसे आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लेते हुए कहां के रहने वाले हैं और ड्रोन की मानक क्षमता क्या है। वह ड्रोन को किस इस्तेमाल में ले रहे हैं इन बिंदुओं पर ब्योरा एकत्र किया गया। साथ ही बिना अनुमति ड्रोन का संचालन नहीं करने की हिदायत दी गई। एसएचओ छजलैट संजय कुमार पांचाल ने बताया कि उनके यहां छह ड्रोन स्वामी हैं। सभी का सत्यापन किया गया है। संवाद
बच्चों के खिलौने को ड्रोन समझकर ग्रामीणों ने मचाया शोर
बिलारी। हमजापुर गांव में बुधवार रात बच्चों के खिलौने को ग्रामीणों ने ड्रोन समझकर चोर आने का शोर मचा दिया। पुलिस के पहुंचने पर जांच में जब ड्राेन रूपी खिलौना जमीन पर पड़ा मिला। तब ग्रामीणों का डर दूर हुआ। इन दिनों थाना बिलारी के कई ग्रामों में रात के समय ड्राेन उड़ता नजर आने की चर्चाएं तेज हैं। कई ग्रामों में चोर आने की अफवाहों के बीच ग्रामीण जागकर रात गुजार रहे हैं। बुधवार रात हमजापुर गांव में किसी शरारती बच्चे ने अपने ड्रोन रूपी खिलौने को आबादी के किनारे बने एक मकान की छत के ऊपर उड़ा दिया तभी ग्रामीणों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को इकट्ठा कर लिया। सूचना मिलने पर थाना बिलारी की अमरपुरकाशी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच करने पर पता चला की जमीन पर पड़ा हुआ ड्रोन नहीं बल्कि बच्चों का खिलौना है। संवाद
ड्रोन धारकों को थाने पर ब्योरा दर्ज कराने के दिए निर्देश
बिलारी। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र में सभी ड्रोन धारकों को तीन दिन के भीतर संबंधित थानों में अपना ब्योरा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। दें। एसडीएम ने चेतावनी दी है कि थाने पर ब्योरा दर्ज कराए बिना यदि किसी के पास ड्रोन होना पाया गया तब उसके खिलाफ कार्रवाई करने के अलावा जुर्माना भी वसूला जाएगा।