फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Stayed in Rampur Jail for several days, but enthusiasm did not diminish.

Moradabad News: रामपुर जेल में कई दिन बंद रहे, फिर कम नहीं हुआ था उत्साह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Stayed in Rampur Jail for several days, but enthusiasm did not diminish.
मंडी धनौरा। अयोध्या में बन रहे भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के लिए क्षेत्र व नगर के तमाम युवाओं ने आंदोलन किए हैं और जेल भी गए हैं। जब अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। ऐसे में राम मंदिर के लिए जेल जाने वाले कार सेवकों के चेहरों पर अलग ही खुशी व संतोष दिखाई देता है। उनका कहना है कि अपनी आंखों से भगवान राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होता देख रहे हैं यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है। नगर के करीब 25 कारसेवकों का जत्था अयोध्या में कार सेवा के लिए जब घर से निकला तो जत्थे में शामिल कार सेवकों को मुरादाबाद में पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। रामपुर की अस्थाई जेल में बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


विहिप के नगर अध्यक्ष रहे विजय अग्रवाल बताते हैं कि साल 1991 में वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस से छिपते हुए अयोध्या की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस भी कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने देने के लिए चप्पे चप्पे पर तैनात थी। मुरादाबाद से आगे पकड़ लिया गया। जेल में 21 दिन तक बंद रहे। लेकिन अब प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर का काम चल रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह उनकी आंखों के सामने हो रहा है। इससे अधिक सौभाग्य की बात नहीं हो सकती है।
विज्ञापन

पांचवीं बार नगर पालिका सदस्य चुने गए अशोक अग्रवाल बताते हैं कि वर्ष 1991 में वह 25 साल के थे। कार सेवा का जुनून सिर चढ़ कर बोल रहा था। विहिप व संघ कार्यकर्ताओं के साथ वह भी कार सेवा के लिए घर से निकल गए थे। रामपुर जेल में उनको 17 दिन बंद रखा गया था। अब करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता कपिल अग्रवाल बताते हैं कि प्रदेश में राम मंदिर के लिए आंदोलन चल रहा था। नौजवानों से लेकर बजुर्गों में भगवान राम की जन्म भूमि को मुक्त कराने का जज्बा था। कार सेवा के लिए जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया था। सभी को रामुपर की अस्थाई जेल में बंद कर दिया गया था। अब परम सौभाग्य की बात है कि प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर का काम करीब पूरा हो गया है। जिस कार्य के लिए जेल गए थे। उसका पूरा होता देखकर मन भावुक है।

भाजपा कार्यकर्ता रहे पवन अरोड़ा बताते हैं कि उस समय राम मंदिर के लिए हर कुर्बानी देने का जज्बा युवाओं के मन में हिलाेरे मार रहा था। वह भी 22 साल की उम्र में कार सेवा के लिए अयोध्या के लिए घर से चले गए थे। पुलिस ने रामपुर के पास पकड़ लिया और जेल में बंद कर दिया। जेल में भी कार सेवकों का जुनून देखते ही बनता था। अब भगवान राम का भव्य मंदिर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed