फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   statment of family member of jaishree taken by sub inspector

जयश्री की मौत के मामले में परिजनों के दर्ज किए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
statment of family member of jaishree  taken by sub inspector
हसनपुर। शिक्षिका जयश्री की मौत मामले में शनिवार को मझोला थाने के दरोगा अनंगपाल ने उनके घर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए। इस दौरान परिजनों ने न्याय दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी शिक्षिका जयश्री 11 अगस्त को अपने मायके में भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए घर से निकली थीं। मुरादाबाद में सड़क हादसे में वह घायल हो गई थी। तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। जिसके बाद उसके परिवारीजन वेंटीलेटर समेत घायल को लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए थे, और कार्रवाई की मांग की थी। दिल्ली ले जाते वक्त जयश्री की मौत हो गई थी। शनिवार को मझोला थाने के उपनिरीक्षक अनंगपाल जयश्री के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के बयान दर्ज किए। पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने कहा कि हमें न्याय चाहिए। इस पूरे प्रकरण में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उपनिरीक्षक ने परिजनों को निष्पक्षता से मामले की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed