फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State level officer warn mayor

सुनो मेयर! दायरे में रहो..सारा बजट रोक दूंगा

Sat, 15 Oct 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 15 Oct 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
State level officer warn mayor
mayor moradabad - फोटो : अमर उजाला
अमृत योजना के टेंडर को लेकर मेयर और लखनऊ में बैठे एक आला अफसर के दरम्यान फोन पर हॉट टॉक की बात सामने आई है। बातचीत के दौरान एलएंडटी कंपनी को टेंडर देेने पर अड़े अफसर ने इसमें अड़ंगा लगाने पर मेयर को चेताया कि यदि मनचाहा प्रस्ताव नहीं भेजा तो नगर निगम का पूरा बजट रोक देंगे।
विज्ञापन


मेयर ने मुद्दा केंद्र तक ले जाने की धमकी दी तो अफसर ने सरकार की मंशा समझाई। बहरहाल हुआ वही जो अफसर ने चाहा था। दबाव में आए मेयर ने प्रस्ताव शासन को भेज दिया है कि नगर निगम अमृत योजना का काम करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन


अमृत योजना के तहत केंद्र सरकार ने नगर निगम को करीब 90 करोड़ रुपये का बजट दिया है। इस रकम से पूरे शहर में सीवर कनेक्शन किए जाने हैं। इसके अलावा शहर में कई पार्क बनाने और पुराने पार्कों के जीर्णोद्धार का काम भी इस योजना से प्रस्तावित है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने योजना में छूट दी है कि स्थानीय निकायों को छूट है कि वह खुद इस काम को करा सकती हैं। यदि वह सक्षम न हों तो प्रदेश सरकार किसी एजेंसी से इस योजना का काम करा सकती है। प्रदेश के सभी नगर निगमों ने यह प्रस्ताव पास करके भेज दिया है कि वह अमृत योजना का काम कराने में सक्षम नहीं हैं।

लिहाजा प्रदेश सरकार ही अपनी किसी एजेंसी से इसे करा ले। लेकिन मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने ऐसा प्रस्ताव भेजने से मना कर दिया था। बात शासन में उठी तो मेयर पर दबाव बनाने के लिए लखनऊ में बैठे एक आला अफसर ने फोन किया।

सूत्रों का कहना है कि अफसर ने मेयर को समझाया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रस्ताव भेज दें। मेयर अड़े रहे तो अफसर ने मेयर को वार्निंग दे डाली कि यदि मनचाहा प्रस्ताव नहीं भेजा तो निगम का पूरा बजट रोक देंगे। 

हालांकि बाद में मेयर ने केंद्र सरकार तक मामला ले जाने की धमकी दी तो आला अफसर के तेवर कुछ ढीले हुए। अलबत्ता बाद में मेयर ने शासन की मंशा के मुताबिक ही प्रस्ताव भेज दिया है। जिसमें कहा है कि अमृत योजना का काम कराने में निगम सक्षम नहीं है।


उधर लखनऊ में बैठे इस आला अफसर का कहना है कि मुरादाबाद के मेयर कोरा झूठ बोल रहे हैं। उनसे इस मुद्दे पर कोई बातचीत हुई नहीं है। इसलिए वह अगर किसी संस्था को ठेका देने के मामले में मेरा नाम लेंगे तो मैं भी मानहानि का दावा करूंगा। जिस काम से मेरा कोई लेना-देना ही नहीं है तो मैं क्यों दबाव बनाऊंगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed