{"_id":"61ae62af98480d1f863e770c","slug":"state-level-horse-riding-competition-from-today-city-news-mbd4117983136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशस्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशस्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। प्रदेशस्तरीय घुड़सवारी प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होगी। प्रतियोगिता के लिए मैदान तैयार हो गया है। सोमवार को मैदान में घुड़सवारों ने रिहर्सल भी किया।
मंगलवार से चार दिन के लिए शुरू होने वाली प्रतियोगिता में सात टीमें हिस्सा लेंगी। पिछले साल 2020 में कोरोना के कारण प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई थी। इस बार प्रतियोगिता में 12 टीमें हिस्सा ले रही थीं। हालांकि अब पुलिस अकादमी के अलावा बरेली, अलीगढ़, लखनऊ, मेरठ, इलाहाबाद और आगरा की टीम ही हिस्सा लेंगी, जबकि सीतापुर, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और अयोध्या की टीम ने किन्हीं कारणों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
मंगलवार को मुख्य अतिथि डीआईजी शलभ माथुर प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। जबकि निर्णायक मंडल में ईएफआई दिल्ली से तीन सदस्यीय टीम रहेगी, जिसमें सेवानिवृत्त कर्नल सुशील बलवाड़ा, एकलव्य शर्मा और अभिषेक चोपड़ा शामिल रहेंगे। 10 दिसंबर को प्रतियोगिता का समापन होगा।