फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   State government is encouraging players in the state: Suresh Saini

प्रदेश में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही है प्रदेश सरकार : सुरेश सैनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
State government is encouraging players in the state: Suresh Saini
बिलारी। नगर में सरकारी अस्पताल के निकट खेल मैदान में बृहस्पतिवार शाम सम्मान समारोह हुआ। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश सैनी ने नगर की बाल पहलवान शुमायला को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

नगर के फुलवार रोड निवासी आकिल पहलवान की बेटी शुमायला नगर के परिषदीय कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। शुमायला ने बीती 17 फरवरी को चंदौसी में हुई मंडलीय शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुश्ती में अपने निर्धारित भार वर्ग में दो गोल्ड मेडल जीते हैं। शुमायला का चयन नौ मार्च को अयोध्या में होने वाली प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में निर्धारित भार वर्ग में कुश्ती के लिए हो गया है। छात्रा शुमायला का सम्मान पहले तो परिषदीय कंपोजिट विद्यालय में स्कूली शिक्षकों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे भाजपा के बिलारी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सैनी ने पहलवान शुमायला को सम्मानित कर उसका उत्साहवर्धन किया। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रही है।
विज्ञापन

बिलारी नगर में खेल स्टेडियम और अखाड़ा बनवाने तथा देहात इलाके में युवा व्यायामशाला बनवाने के लिए वह शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे। मौके पर पूर्व पालिका सभासद मुन्ने अंसारी, आकिल पहलवान, गुलाम पहलवान, शरीफ अहमद, अरमान, शमशाद ,अशरफ बाबा, गुडडू फारुकी, नफीस चौधरी, मोहम्मद इस्लाम, रचित माथुर, नरेश ढाका आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो परिचय-06,07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed