{"_id":"60e370d58ebc3e49b85ccea6","slug":"stadium-and-jim-not-fill-due-to-corona-city-news-mbd3946914141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन खिलाड़ियों ने बनाई खेल से दूरी, जिम भी रहे खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन खिलाड़ियों ने बनाई खेल से दूरी, जिम भी रहे खाली
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार को सरकार के आदेश अनुसार खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम और जिम के ताले खुल गए। लेकिन पहले दिन सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने और जिमों में एक्सरसाइज करने वालों ने दूरी बनाए रखी। वहीं स्टेडियम में स्टेडियम प्रशासन द्वारा पूरी सख्ती के साथ कोरोना नियमों का पालन कराया गया। बिना मास्क वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं अंदर आने वाले खिलाड़ियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया।
देश में कोरोना महामारी चरम पर पहुंचने के कारण देश में लॉकडाउन लगा दिया गया था। जब कोरोना महामारी धीरे-धीरे कम हो गई तो सरकार ने एक जून से लॉकडाउन में अनलॉक करना शुरू कर दिया। सोमवार को सरकार के आदेश अनुसार स्टेडियम और जिमों को खोल दिया गया। लेकिनकोरोना महामारी के डर से पहले दिन सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों ने खेल से दूरी बनाए रखी। बहुत कम संख्या में खिलाड़ी अपने-अपने खेलों की प्रैक्टिस करने पहुंचे। सोनकपुर स्टेडियम प्रशासन द्वारा गेट पर ही खिलाडियों को कोरोना महामारी के नियमों का पालन करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी गई। वहीं बिना मास्क लगाए खिलाड़ियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया गया। वहीं जिमों में भी पहले दिन कम ही लोग एक्सरसाइज करने पहुंचे। जिम संचालकों द्वारा जिम के अंदर प्रवेश करने से पहले उनके हाथों को सैनिटाइज कराया गया और दो गज की दूरी बनाए रखने के साथ प्रवेश दिया गया।
सरकार के आदेश अनुसार खिलाड़ियों के लिए जिम को पूरी तरह से खोल दिया गया है। लेकिन स्टेडियम के अंदर बिना मास्क वाले खिलाड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभी भी लोगों में कोरोना का खौफ है। पहले दिन कम ही खिलाड़ी प्रैक्टिस करने स्टेडियम पहुंचे। खिलाड़ी खुद भी पूरी तरह से सावधानी बरत रहे हैं।
विज्ञापन
- अनिमेष सक्सेना, क्रीड़ा अधिकारी मुरादाबाद
कोरोना महामारी के कारण बीते दो माह से जिमों पर ताला लगा हुआ था। पहले दिन कम ही लोग एक्सरसाइज करने जिम में आए। जिम हॉल में प्रवेश करने से पहले सभी के हाथों को सैनिटाइज किया गया। धीरे-धीरे स्थिति सामन्य हो जाएगी। मेरे जिम में रोज 50 लोग एक्सरसाइज करने के लिए आते हैं।
- नाजिम खान, जिम संचालक
कोरोना महामारी के कारण दो महीने से ज्यादा समय से स्टेडियम बंद था। दो महीने के बाद प्रैक्टिस करने के लिए स्टेडियम आना हुआ है। स्टेडियम प्रशासन की और से भी स्टेडियम में प्रवेश से पहले कोरोना से बचाव के नियमों का पालन कराया गया। हम लोगों ने खुद ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अपनी प्रैक्टिस की।
- मयंक कश्यप, बास्केटबॉल खिलाड़ी
स्टेडियम खुलने की जानकारी मिली तो प्रैक्टिस करने के लिए स्टेडियम आ गई। आज पहले दिन तो कम ही खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए स्टेडियम में आए। हमारे खेल में तीन खिलाड़ी ही प्रैक्टिस करने के लिए आए।
- सुहानी, जूड़ो खिलाड़ी
सरकार ने स्टेडियम खुलकर अच्छा किया है पर कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। हम लोग अपने घर से ही मास्क और सैनिटाइजर लेकर आए हैं। अभी बॉक्सिंग के चार खिलाड़ी ही प्रैक्टिस करने के लिए पहुंचे हैं।
- शिवानी चौधरी, बॉक्सिंग खिलाड़ी