फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ssp released helpline number

एसएसपी ने जारी किया नंबर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
ssp released helpline number
मुरादाबाद। आपके आस पड़ोस में कोई अवैध कार्यों में लिप्त है या फिर उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं तो इसकी सूचना सीधे एसएसपी को दें। एसएसपी ने मोबाइल नंबर जारी किया है। जिस पर सीधे कॉल या व्हाट्सएप कर सकते हैं। उसका नंबर और पता भी गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि आमजन के लिए मोबाइल नंबर (8266074647) जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध एवं गैरकानूनी कार्यों (जैसे- मादक पदार्थ में लिप्त व्यक्ति, नशा करने वाले बच्चे, अवैध असलाहों की खरीद फरोख्त, अपने पास रखना या प्रदर्शन करता है। अपराध व अपराधियों के बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मोबाइल नंबर पर कॉल एवं मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से साझा कर सकते हैं।। एसएसपी ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी की देखरेख में जांच कराई जाएगी। इस पर प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर गठित की गई टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। लोगों से ये भी अपील की गई कि वह सही व सटीक सूचना ही उपलब्ध कराए। इसका दुरुपयोग करने और झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed