फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Special prayers in Gajraula Ram temple tomorrow

गजरौला के राम मंदिर में भी होगी विशेष पूजा-अर्चना, अयोध्या मंदिर के अर्किटेक्ट ने ही किया है इसे डिजाइन

Tue, 04 Aug 2020 12:52 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला, संवाद, गजरौला
अमर उजाला, संवाद, गजरौला Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Special prayers in Gajraula Ram temple tomorrow
गजरौला का राम मंदिर - फोटो : amar ujala

पूरे विश्व की निगाहें इन दिनों कल पांच अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन पर लगी हुईं हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की तैयारियां चल रहीं हैं। वहीं, औद्योगिक नगरी गजरौला में भी श्रीराम का भव्य मंदिर है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि 31 वर्ष पूर्व निर्मित इस मंदिर और अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम के मंदिर को मशहूर आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा ने ही डिजाइन किया था। इसके लिए वह कई दिन यहां रहे और मंदिर का निर्माण कराने वाले श्यामसुंदर भरतिया ने राजस्थान से विशेष तौर पर लाल पत्थर भी मंगवाए थे। यही पत्थर अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में भी प्रयुक्त हो रहे हैं। 
विज्ञापन


सोमवार को यहां हाईवे पर जुबिलेंट फैक्टरी के सामने स्थित भव्य श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय अभिषेक आरंभ हो गया। मंदिर की देखरेख करने वाले अशोक राय ने बताया कि वर्ष 1989 में श्यामसुंदर भरतिया ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। इसके लिए मशहूर आर्किटेक्ट चंद्रकांत भाई सोमपुरा यहां आए थे। उन्होंने ही अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर को डिजाइन किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी मोहन मिश्रा ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में श्रीराम दरबार भी स्थापित है। यहां भी अयोध्या में स्थित श्री रामलला की तर्ज पर ही सुबह-शाम पूजा अर्चना की जाती है। अशोक राय ने बताया कि पांच अगस्त को यहां भी विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed