{"_id":"606e0e378ebc3e76a253ec46","slug":"sparking-out-of-stars-hard-work-of-the-donor-doing-ashes-city-news-mbd3855927187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ दिन में गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचा मात्र 236 कुंतल गेहूं, खेत में जल गया 3000 कुंतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ दिन में गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचा मात्र 236 कुंतल गेहूं, खेत में जल गया 3000 कुंतल
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में पिछले एक सप्ताह में करीब 800 बीघा गेहूं जलकर राख हो चुका है। खेतों में करीब तीन हजार क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। जबकि इसके विपरीत गेहूं क्रय केेंद्रों पर अब तक मात्र 236 क्विंटल गेहूं ही पहुंच सका है।
एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो चुकी है। अधिकांश जगहों पर कटाई भी शुरू हो गई है। कुछ की फसल अभी खड़ी है। इस बीच पिछले एक सप्ताह में बिजली के तारों से निकलने वाली चिंगारी ने किसानों का काफी नुकसान किया है। पूरे जिले में 50 से ज्यादा आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें करीब आठ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। एक बीघा खेत में करीब तीन से साढ़े तीन क्विंटल गेहूं होता है। ऐसे में खेतों में खड़ा तीन हजार क्विंटल गेहूं आग की भेंट चढ़ चुका है। जबकि क्रय केंद्रों पर केवल 236 क्विंटल गेहूं पहुंचा है।
कटघर थानाक्षेत्र में एकता विहार के पीछे भैंसिया के जंगल में 31 मार्च को गेहूं के एक में आग लग गई थी। किसानों का दावा था कि यहां से गुजर रहे बिजली के तारों से निकली चिंगारी से नसीम के खेत में आग लगी थी। इसके बाद दस से ज्यादा किसानों के खेतों की फसल भी चपेट में आ गई। लगभग सौ बीघा से ज्यादा फसल जलकर राख हो गई। इसके अगले दिन जनपद में चौबीस जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं थीं।
विज्ञापन
जमा पूंजी फसल पालने में लगाई, अब रोटी का संकट मंडराया
मुरादाबाद। अन्नदाता के सामने ही रोटी का संकट मंडरा रहा है। किसानों ने फसल उगाने में अपनी जमा पूंजी इस उम्मीद के साथ लगाई थी कि फसल अच्छी पैदा होगी। गेहूं को बेचकर अन्य कार्य कर लिए जाएंगे। मगर आग से सब तबाह हो गया है। भैंसिया निवासी अशरफ अली ने बताया कि उनके भाई और चाचा का करीब 21 बीघा गेहूं जल चुका था। अब रोटी के लिए भी संकट है। इसके अलावा राकेश, नसीम के खेतों में भी गेहूं जलकर राख हो चुका है।
एक मार्च से आग लगने की 100 से ज्यादा कॉल आई हैं। इनमें गेहूं की फसल में आग लगने की भी सूचनाएं हैं। दमकल विभाग की एक-एक गाड़ी कांठ, बिलारी और ठाकुरद्वारा में है। जबकि पांच गाड़ियां मुरादाबाद में हैं। सभी गाड़ियां और कर्मचारी सक्रिय हैं। सूचना मिलने पर तुरंत गाड़ियां भेज दी जाती हैं। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैल जाती है। जिसे कंट्रोल करने के लिए टीमें मुस्तैद हैं।
- मुकेश कुमार, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी
यहां लग चुकी हैं आग
कटघर के भैंसिया, मझोला के रसूलपुर सुनवाती, लोधीपुर, बिलारी के सहसपुर, मूंढापांडे के अफजलपुर, भोजपुर में, कटघर के मछरिया, भगतपुर के टाह मदन समेत अन्य जगह भी आग लगी है।