फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp workers far-far from shivpal

शिवपाल से सपाई दूर-दूर

Tue, 08 Nov 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
sp workers far-far from shivpal
shivpal
सपा में खींचतान और घमासान के बाद पहली बार बतौर प्रदेश अध्यक्ष शहर पहुंचे मगर शिवपाल यादव से सपाई दूर-दूर रहे। राजमहल होटल में रुके शिवपाल से मिलने गिने चुने सपाई मिलने पहुंचे। जबकि इसके पूर्व कैबिनेट मंत्री के आगमन पर सपाइयों का जमावड़ा लगा रहता था।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर रुकने के बाद शिवपाल कल्कि महोत्सव के लिए रवाना हो गए। जाते-जाते उन्होंने सबकुछ ठीक होने का दावा किया। साथ ही पार्टी को नंबर वन बताया। सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव सोमवार सुबह बाई ट्रेन मुरादाबाद पहुंचे। स्टेशन से वह सीधे राजमहल होटल पहुंचे।
विज्ञापन


लेकिन उसने मिलने के लिए न तो सपाइयों का तांता लगा रहा और न ही होटल के बाहर सपाइयों का जमावड़ा। शिवपाल से मिलने वालों की फेहरिस्त लंबी की बजाए बहुत छोटी रही। चंद लोग ही प्रदेश अध्यक्ष से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नगर विधायक हाजी यूसुफ अंसारी, कांठ विधायक अनीसुर्रहमान, राजेश यादव, हुमायूं कदीर खास, महासचिव संजीव यादव, महानगर अध्यक्ष राजकुमार यादव, मुकेश, अतुल विश्नोई आदि खास नाम रहे।


नौ बजे के करीब शिवपाल यादव कल्कि महोत्सव के लिए संभल रवाना हो गए। जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी का कहना है कि वह लखनऊ में थे। सोमवार की शाम छह बजे के बाद मुरादाबाद पहुंचे, इसलिए नहीं मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed