फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP takes out a rally against rising inflation

Moradabad News: सपा ने बढ़ती महंगाई के विरोध में निकाला जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
SP takes out a rally against rising inflation
बिलारी। बढ़ती महंगाई, खाद मिलने में आ रही दिक्कतें व बिजली की अघोषित कटौती आदि जनसमस्याओं को लेकर शनिवार दोपहर बिलारी में सपा के वरिष्ठ नेता राजेश यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने हाईवे पर नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में जनसमस्याओं का समाधान और जनहित की मांगें पूरी किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

नगर में सपा नेता राजेश यादव के हाईवे स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार सुबह बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और लोग इकट्ठा हुए। सपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी और लोगों की की समस्याएं जानीं। इसके बाद सपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडा लिए नारेबाजी करते हुए हाईवे से होकर तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राजेश यादव के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रिंस वर्मा को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में पेट्रोलियम पदार्थों एवं गैस आदि की बढ़ती कीमतें कम करने, अघोषित बिजली कटौती न करने, किसानों को जरूरत के अनुसार उर्वरक दिलाने, नीट समेत प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाओं की जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाने, बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने, आरक्षण का लाभ दिलाया जाने, सभी सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त निकायों में बैकलॉग रिक्तियों की भर्ती के लिए शीघ्र ही राष्ट्रव्यापी विशेष भर्ती अभियान चलाए जाने की मांग की। इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा, तुंगीश यादव, सोनू यादव, नितिन जाटव, फतेह सिंह जाटव, लोकेश जाटव, शिव कुमार प्रजापति, चंद्रपाल दिवाकर, नत्थूलाल मौर्य, अभय यादव, वीरेश यादव, लाल सिंह, वीर सिंह, मुकुट सिंह, रामवीर सिंह, विजयपाल सिंह, अमरपाल सिंह, उमेश दिवाकर, सतीश चौहान, अब्बास खां, फरहत खां, वसीम खां, शमशेर सैफी, नाजिम हुसैन, सोहेल अहमद व इब्राहीम नगीना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर - राजेश यादव
बिलारी। तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद पत्रकार वार्ता में सपा के वरिष्ठ नेता राजेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनता के हितों की अनदेखी करने और भाजपा नेताओं पर झूठ बोलकर जनता से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के बड़े पदों पर बैठे लोग झूठ बोलते हैं। प्रदेश में जंगलराज है। आरक्षण में भेदभाव के साथ ही एनकाउंटर भी भेदभाव से किए जा रहे हैं। नफरत फैलाया जा रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतरने को मजबूर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed