फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MP Shafiqur Rahman Burke son mamluqur Rahman Burke congratulated Taliban video is going viral 

संभल: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बेटे ने दी तालिबान को मुबारकबाद, वीडियो हो रहा वायरल, जानें क्या कहा

Thu, 19 Aug 2021 06:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 19 Aug 2021 06:27 PM IST
सार

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर पूछे गए सवाल में ममलुकुर्रहमान एक वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि तालिबान एक मुद्दत से करीब 20 वर्ष से अमेरिका, जापान और अन्य देश से लड़े।

विज्ञापन
SP MP Shafiqur Rahman Burke son mamluqur Rahman Burke congratulated Taliban video is going viral 
तालिबान - फोटो : Agency

विस्तार

तालिबान को लेकर सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नजरिए पर चल रही बहस अभी पूरी तरह थमी नहीं कि उनके बेटे ममलुकुर्रहमान बर्क का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह तालिबान को मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर पूछे गए सवाल में ममलुकुर्रहमान एक वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि तालिबान एक मुद्दत से करीब 20 वर्ष से अमेरिका, जापान और अन्य देश से लड़े। उससे पहले दस वर्ष रूस से लड़े। बेवजह तालिबान पर हमला किया गया। तालिबान तो उनसे लड़ने गए नहीं। तालिबान का अपने देश में झगड़ा था। इसमें तालिबान की कोई गलती नहीं है। 
विज्ञापन


तालिबान हमारे देश के साथ हैं, हमारे देश के बारे में कोई गलत बात नहीं बोली है। इसमें हम तालिबान को मुबारकबाद देते हैं। एक मिनट छह सेकेंड के इस वीडियो के वायरल होते ही सांसद के बेटे पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर दी जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जब इस बारे में सांसद से पक्ष लेना चाहा तो उनका फोन नहीं लगा और वह घर पर भी नहीं मिल सके। मालूम हो बुधवार को सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भाजपा के नेता राजेश सिंघल की तहरीर के आधार पर दर्ज किया गया था। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने तालिबान की तुलना भारत के स्वतंत्रता सेनानियों से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed