फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MP Dr. ST Hassan made indecent remarks on actress Jaya Prada

अभिनेत्री जयाप्रदा पर सपा सांसद डा. एसटी हसन ने की थी अभद्र टिप्पणी, आवाज की नमूने रिपोर्ट से हुई पुष्टि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
SP MP Dr. ST Hassan made indecent remarks on actress Jaya Prada
मुरादाबाद। अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद जयाप्रदा पर मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने अभद्र टिप्पणी की थी। लखनऊ स्थित फॉरेंसिक लैब से आई आवाज नमूने की रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हुई है। केस के विवेचक की ओर से शुक्रवार को अदालत में रिपोर्ट पेश कर दी गई। सुनवाई के दौरान सांसद डॉ. एसटी हसन भी अदालत में मौजूद रहे। अब आरोप निर्धारण के लिए 20 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के आवास विकास कॉलोनी निवासी मुस्तफा हुसैन की ओर से रामपुर के सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि 30 जून 2019 को कटघर थाना क्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
विज्ञापन

केस में रामपुर के सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, रामपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष अजहर खां, फिरोज खां, सैयद आरिफ हसन और तीन अज्ञात को आरोपी बनाया गया था। इस केस की सुनवाई मुरादाबाद स्थित एमपी/एमएलए स्पेशल न्यायाधीश पुनीत गुप्ता की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि अदालत के आदेश पर सपा सांसद डॉ. एस टी हसन की आवाज का नमूना लिया गया था। नमूने को लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। मुकदमे के विवेचक ने शुक्रवार को अदालत में जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी है, जो पॉजिटिव बताई जा रही है। अर्थात दोनों ही आवाज आपस में मैच हो गई हैं।

अब इस मामले में सीतापुर जेल अधीक्षक को भी पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें सपा सांसद आजम खां को कोर्ट में पेश करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही आरोप निर्धारण के लिए आगामी 20 सितंबर लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed