{"_id":"63e2076a75c1905eb823f468","slug":"sp-mp-car-collided-with-divider-on-up-delhi-border-st-hasan-his-wife-and-driver-injured-in-road-accident-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर सपा सांसद की गाड़ी हादसे का शिकार, एसटी हसन, उनकी पत्नी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: यूपी-दिल्ली बॉर्डर पर सपा सांसद की गाड़ी हादसे का शिकार, एसटी हसन, उनकी पत्नी समेत तीन घायल
Tue, 07 Feb 2023 01:40 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:40 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के सांसद की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सपा सांसद एसटी हसन की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सांसद उनकी पत्नी और चालक जख्मी हो गया।
विज्ञापन
सपा सांसद एसटी हसन (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन की गाड़ी का टायर फटने से डिवाइडर से टकरा गई। सड़क हादसे में डॉ. एसटी हसन, उनकी पत्नी और ड्राइवर जख्मी हो गए। निजी अस्पताल में उपचार के बाद परिजन उन्हें दिल्ली स्थित आवास पर ले गए।
हादसा देर रात यूपी से दिल्ली में प्रवेश करते वक्त हुआ। डॉ. एसटी हसन के भाई ने बताया कि सोमवार को सांसद दिल्ली से मुरादाबाद आए थे। यहां उनके एक रिश्तेदार का इंतकाल हो गया था। सोमवार देर रात डॉ. एसटी हसन, पत्नी रिजवान और ड्राइवर के साथ दिल्ली लौट रहे थे।
यूपी दिल्ली बॉर्डर के पास दिल्ली में प्रवेश करते ही गाड़ी का टायर फट गया। जिससे गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में सांसद, उनकी पत्नी और ड्राइवर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने वाहन में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला और पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। उनके भाई ने बताया कि तीनों की हालत ठीक है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. एसटी हसन और उनकी पत्नी दिल्ली स्थित आवास चले गए हैं।