{"_id":"64f99786a2d6fd4adb09ee0c","slug":"sp-mp-burke-said-atrocities-on-muslims-in-bjp-government-pasmanda-society-will-not-be-misled-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सांसद बर्क ने साधा निशाना: भाजपा सरकार में मुस्लिमों पर हो रहा जुल्म, पसमांदा समाज अब बहकावे में नहीं आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सांसद बर्क ने साधा निशाना: भाजपा सरकार में मुस्लिमों पर हो रहा जुल्म, पसमांदा समाज अब बहकावे में नहीं आएगा
Thu, 07 Sep 2023 02:57 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:57 PM IST
सार
संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि केंद्र सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है। इसलिए लोगों को बहका रही है। अब लोग उसकी चाल को समझ चुके हैं।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार पर मुसलमानों पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। कहा है कि मुसलमान भाजपा के बहकावे में नहीं आएगा। सांसद से सवाल किया गया कि पसमांदा मुसलमान भाजपा से जुड़ रहा है और भाजपा भी अपनी ओर रूझान पैदा कर रही है।
विज्ञापन
इस पर सांसद ने जवाब देते हुए कहा कि पसमांदा मुसलमान अब भाजपा के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। इस सरकार में मुसलमानों पर जुल्म हुआ है। इसलिए मुसलमान नहीं जुड़ेंगे। सरकार 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी करने में लगी है। इसलिए बहका रही है।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार को उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर कहा था कि यदि इसे लागू किया गया तो देश के हालात खराब होंगे। इसलिए समान नागरिक संहिता को लागू नहीं किया जाए। सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि हिंदुस्तान में अच्छे हालात पैदा करने की कोशिश नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
समान नागरिक संहिता जैसे मामले छेड़ने से कोई लाभ नहीं होगा। सभी धर्मों के तौर तरीके अपने हैं। इसको लागू नहीं होना चाहिए। भूखमरी और बेरोजगारी पर सरकार ने काम नहीं किया। अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी है, इसलिए इस तरह के मुद्दे लाए जा रहे हैं।
आगे कहा कि मणिपुर के बाद राजस्थान में बेटी को अपमानित किया गया है। इस घटना से इंसानियत शर्मसार हुई है। मणिपुर के मामले पर दुनियाभर में आलोचना हुई थी। अब यह दूसरी घटना सामने आई है।
यह घटनाएं भाजपा सरकार की हार का कारण बनेंगी। प्रधानमंत्री ने मणिपुर घटना पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। बेटियों को अपमानित करने से इंसानियत शर्मसार होती है और मुल्क की बदनामी होती है।