{"_id":"5e1723708ebc3e87c11d7e1e","slug":"sp-mp-azam-khan-tazeen-fatma-and-abdullah-azam-gets-seizure-notice-under-section-82-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहीं सांसद आजम खां की मुश्किलें, पुलिस ने घर के बाहर चस्पा किए कुर्की के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहीं सांसद आजम खां की मुश्किलें, पुलिस ने घर के बाहर चस्पा किए कुर्की के नोटिस
Thu, 09 Jan 2020 06:28 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 09 Jan 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
नोटिस चस्पा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सपा सांसद आदम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को उनके रामपुर स्थित आवास के बाहर धारा 82 के तहत पुलिस ने कुर्की के नोटिस चस्पा कर दिए। इस बार उनके घर के बाहर तीन नोटिस लगाए गए हैं। इसके साथ ही इलाके भर में रिक्शे और माईक से आजम खां की संपत्ती कुर्की की घोषणा भी करवाई गई।
विज्ञापन
मामला आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित है। इस केस की सुनवाई के दौरान लगातार गैर हाजिर रहने पर एडीजी 6 की कोर्ट ने सांसद आजम खां, विधायक तजीन फात्मा और बेटे अबदुल्ला के खिलाफ 18 दिसंबर को धारा 82 के तहत कुर्की नोटिस देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
इसकी अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 24 जनवरी की तारीख दी है। कोर्ट के आदेश के बाद गंज थाना पुलिस ने सांसद के घेर मिरबाज खां स्थित घर की दीवार पर तीन नोटिस चस्पा कर दिये।
विज्ञापन