फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MLAs met the Textile Industry Minister on the issue of weavers.

Moradabad News: बुनकरों के मुददे पर वस्त्र उद्योग मंत्री से मिले सपा के विधायक

Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
SP MLAs met the Textile Industry Minister on the issue of weavers.
बिलारी विधायक फहीम इरफान लखनऊ में पार्टी विधायकों के साथ वस्त्र उद्योग मंत्री को मांगों का ज्ञा
बिलारी। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के साथ बृहस्पतिवार दोपहर बाद सपा के साथ कई विधायक लखनऊ में प्रदेश के हथकरघा और वस्त्र उद्योग मंत्री राकेश सचान से मिले। इस दौरान बुनकरों की समस्या बताई गईं तथा बुनकरों को फ्लेट रेट पर बिजली देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

लखनऊ से बिलारी के सपा विधायक ने कि मेरठ शहर के सपा विधायक रफीक अंसारी के साथ सपा विधायकों के प्रतिनिधि मंडल ने वस्त्र उद्योग मंत्री से मुलाकात की और बुनकरों की समस्या संबंधी ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में बुनकरों की समस्याएं बताते हुए उनका शीघ्र समाधान कराने को भी कहा गया। सपा विधायक ने वस्त्र उद्योग मंत्री और प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव को बताया कि पावरलूम बुनकरों के लिए फ्लेट रेट पर विद्युत आपूर्ति दी जाए और इस रेट पर बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन में सुझाव दिया गया कि 48 से 60 इंच तक की पावरलूम मशीनों के लिए आधा किलो वाट मानकर 200 रुपये और अधिक क्षमता पर प्रति किलो वाट 400 रुपये की दर तय की जाए। सपा विधायकों को यह भी कहना था कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया है लेकिन अभी तक बुनकरों की समस्याओं को स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कैबिनेट मंत्री और प्रमुख सचिव ने सपा विधायकों को आश्वासन दिया कि बुनकरों की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में बिलारी विधायक के अलावा, विधायक रफीक अंसारी, विधायक राजेंद्र कुमार, विधायक अखिलेश सिंह, विधायक मनोज पारस, विधायक नासिर कुरैशी, विधायक तस्लीम अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed