Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP MLAs and party workers leave for Delhi for the 'Mahagathbandhan' (grand alliance) mega-rally.

Moradabad News: महागठबंधन की महारैली के लिए सपा विधायक व कार्यकर्ता दिल्ली रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
SP MLAs and party workers leave for Delhi for the 'Mahagathbandhan' (grand alliance) mega-rally.
बिलारी। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की दिल्ली चलो महारैली में शामिल होने के लिए रविवार सुबह स्थानीय सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान के नेतृत्व में अनेक सपा कार्यकर्ता दिल्ली को रवाना हुए।
विज्ञापन

सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति के वोट का महत्व है। मतदाता सूची में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा बेहद जरूरी है। एसआईआर के नाम पर किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर इंडिया गठबंधन एकजुट होकर अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

बिलारी से दिल्ली जाने वाले सपा कार्यकर्ताओं में जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद उस्मान, इश्तियाक सैफी, सद्दाम सैफी वकार यूनुस, आमिल सिद्दीकी, जरीफ अंसारी, हप्पू राजा मोहसिन कमाल, मुजीव पासा, आरिफ पाशा, भूपसिंह जाटव, सुमित यादव, गजेंद्र यादव, राहुल यादव, योगेंद्र यादव, कसीम आजाद, रिजवान खान, मोहम्मद हसनैन व कपिल राज आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed