{"_id":"5d7ba9648ebc3e01346cbde8","slug":"sp-leader-firoz-khan-reaches-rampur-in-grooms-face-to-support-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग करती रह गयी पुलिस और दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग करती रह गयी पुलिस और दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए सपा नेता
Fri, 13 Sep 2019 08:08 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
दूल्हा बनकर पहुंचे जिलाध्यक्ष फिरोज खां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजम खां के समर्थन में कार्यक्रम करने के लिए अखिलेश यादव को भले ही प्रशासन से अनुमति नहीं मिल रही है, लेकिन सपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। अखिलेश के बुलावे पर सपाई हर हाल में रामपुर पहुंचने को तैयार हैं। एक तरफ प्रशासन चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है, वहीं शुक्रवार को सपा के संभल जिलाध्यक्ष फिरोज खां पुलिस को चकमा देते हुए फिल्मी अंदाज में रामपुर पहुंच गए।
विज्ञापन
आखिलेश यादव के दो दिवसीय दौरे को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेता मंडल भर से रामपुर पहुंच रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में पुलिस को नेताओं को रोकने के आदेश दिए हैं, लेकिन संभल में सपा नेताओं के आगे पुलिस फेल हो गयी।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने से बचने के लिए संभल सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां फिल्मी स्टाइल में दूल्हा बनकर रामपुर पहुंच गए और पुलिस चेकिंग करती रह गयी। यही नहीं उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंच गए और पुलिस को खबर तक नहीं हुई।
विज्ञापन