फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP leader Azam Khan appeared in court in Yatimkhana and Dungarpur case

यतीमखाना और डूंगरपुर प्रकरण में सपा नेता आजम खां कोर्ट में हुए पेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP leader Azam Khan appeared in court in Yatimkhana and Dungarpur case
यतीमखाना और डूंगरपुर प्रकरण में सपा नेता आजम खां कोर्ट में हुए पेश
विज्ञापन

यतीमखाना के तीन और डूंगरपुर के नौ मामलों में कोर्ट में थी सुनवाई
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ शहर कोतवाली में दर्ज यतीमखाना प्रकरण से संबंधित तीन मामलों और गंज थाने में दर्ज डूंगरपुर बस्ती प्रकरण से संबंधित नौ मामलों की एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान आजम खां कोर्ट में पेश हुए। जहां पर उन्होंने केस से संबंधित फाइलों पर हस्ताक्षर किए, लेकिन पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों और डूंगरपुर प्रकरण के नौ मामलों में अगली सुनवाई क्रमश: आठ जुलाई और 12 जुलाई को होगी।
साल 2019 में सपा नेता आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन, सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल और इस्लाम ठेकेदार समेत 20-25 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोप था कि सपा नेता आजम खां के इशारे पर यतीमखाना बस्ती में रह रहे लोगों के साथ मारपीट, लूटपाट की गई। साथ ही उनके घरों को भी ध्वस्त कर दिया गया था। इस प्रकरण में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। इस मामले में ही आजम खां के खिलाफ भैंस चोरी तक के आरोप लगे थे। हालांकि, इन मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है। इसके साथ ही डूंगरपुर बस्ती में रहने वाले लोगों ने आजम खां और कुछ सपाइयों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे। आजम खां पर आरोप लगाया था कि उनके इशारे पर बस्ती के लोगों से मारपीट, लूटपाट कर उनके मकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में आजम खां समेत कई सपाई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को इन प्रकरणों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई होनी थी। इसके लिए आजम खां कोर्ट पहुंच गए। पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि यतीमखाना प्रकरण के तीन मामलों में आठ जुलाई और डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के नौ मामलों में अगली सुनवाई 12 जुलाई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed