सपा महासचिव रामगोपाल बोले: आजम न तो पार्टी से नाराज हैं और न ही होंगे, ज्ञानवापी प्रकरण से जुड़े सवाल पर रहे मौन
रविवार को मुरादाबाद के बिलारी में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने आजम खां की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आजम खां पार्टी से न तो कभी नाराज थे और न हैं और न ही रहेंगे। जबकि ज्ञानवापी मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने आजम खां की नाराजगी को लेकर मीडिया के सवालों पर कहा कि आजम न तो कभी नाराज थे न हैं और न ही कभी होंगे। जबकि ज्ञानवापी प्रकरण पर पूछे गए सवाल पर वे भड़क गए और कहा कि इस पर मेरा कोई बयान नहीं है।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव रविवार दोपहर बिलारी में संभल सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैं यहां शादी की शुभकामनाएं देने आया हूं। सपा नेता आजम खां की नाराजगी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि आजम खां समाजवादी पार्टी से न तो कभी नाराज थे और न हैं और न ही रहेंगे। उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। जबकि ज्ञानवापी मामले में पूछे जाने पर उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
साथ ही ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के सवाल पर मीडिया पर भड़क गए और कहा कि मेरा इस पर कोई बयान नहीं है। साथ ही वह बोले, मीडिया के पास और कोई सवाल नहीं है, लोग भूखों मर रहे हैं। इसकी कोई बात नहीं करता है। वहीं इस दौरान रामगोपाल का संभल के सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद, जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, सपा के राज्यसभा प्रत्याशी जावेद अली खां ने उनका जोरदार स्वागत किया।