फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP-Congress are with those creating anarchy in the country: Bhupendra

सपा-कांग्रेस देश में अराजकता पैदा करने वालों के साथ : भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress are with those creating anarchy in the country: Bhupendra
मुरादाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आजम खां के लिए कहा कि जैसी करनी वैसी भरनी। आजम खां ने अपने बेटे को जल्दबाजी में विधायक बनवाने के लिए कानून का उल्लंघन किया। अब उनके ऊपर कानून का डंडा चला है।
विज्ञापन

लखनऊ जाते समय मुरादाबाद रेलवे जंक्शन पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के एक नेता द्वारा आतंक के आरोपी को भटका हुआ नौजवान बताए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा, देश में अराजकता पैदा करने वालों के साथ हमेशा खड़े रहते हैं। आतंकी घटनाओं को लेकर प्रदेश की एजेंसियां जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को देश की बेटी बताया। उन्होंने रात में घर से बेटी को निकाले जाने की घटना को दुखद करार दिया। कहा कि देश की बेटी के साथ इस प्रकार का व्यवहार और बर्ताव निश्चित रूप से कोई सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर विपक्ष चला रहा नकारात्मक एजेंडा
मुरादाबाद। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर मतदाताओं के लिए एक विधिक प्रकिया है लेकिन विपक्ष इसको लेकर नकारात्मक एजेंडा चला रहा है। इस प्रक्रिया में अपात्र लोगों को हटाना है। पात्र लोगों को जोड़ना है। इस बीच कांग्रेस और सपा एसआईआर को लेकर नकारात्मक एजेंडा चला रहे हैं। समाज को गुमराह कर रहे हैं। बड़ी पराजय के बाद कांग्रेस पार्टी अपना मूल्यांकन नहीं कर पा रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर सिर्फ प्रश्न खड़ा कर रही है। आपत्ति है तो कांग्रेस को कोर्ट जाना चाहिए। इन लोगों को अपना चेहरा देखना चाहिए, शीशे को दोषी ठहराना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed