फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SP candidate Ruchi Veera is the owner of property worth Rs 10.17 crore

Moradabad News: 10.17 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं सपा प्रत्याशी रुचि वीरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
SP candidate Ruchi Veera is the owner of property worth Rs 10.17 crore
मुरादाबाद। अपने नामांकन से मुरादाबाद लोकसभा सीट पर हलचल मचाने वाली सपा प्रत्याशी रुचि वीरा 10 करोड़ 17 लाख 39 हजार 391 रुपये की संपत्ति की मालिक हैं। उनकी चल संपत्ति में तीन असलहे भी हैं, जिनमें एक दोनाली बंदूक, एक रिवॉल्वर व एक रायफल शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक ट्रैक्टर, एक कार, 1600 ग्राम सोना व छह किलो चांदी है।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी के पति उदयन वीरा के पास कुल 17 करोड़ 88 लाख 48 हजार 929 रुपये की संपत्ति है। इसमें एक करोड़ 38 लाख 48 हजार रुपये चल संपत्ति है, जिसमें छह ट्रैक्टर व तीन असलहे शामिल हैं। असलहों में एक दोनाली बंदूक, एक पिस्टल व एक रायफल है। इसके अलावा उदयन वीरा के नाम पर दिल्ली में 9.5 करोड़ रुपये की कीमत का एक फ्लैट भी है। लोकसभा चुनाव में नामांकन के लिए दाखिल किए गए रुचि वीरा के शपथ पत्र के मुताबिक उनके चार बैंक खातों में लगभग 32 लाख रुपये हैं। बचत योजनाओं व अन्य में 24 लाख रुपये जमा हैं। रुचि वीरा के पास 30 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत आठ करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा 42 लाख रुपये कीमत की गैर कृषि भूमि भी है। उनके पति के पास 28 एकड़ कृषि भूमि है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये हैं। यह भूमि बिजनौर जिले में है। शपथ पत्र के मुताबिक रुचि वीरा ने वर्ष 1982 में मुरादाबाद के हिंदू डिग्री कॉलेज से स्नातक किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed